24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रेवंत रेड्डी के तेलंगाना बनाम बिहार डीएनए बयान पर आया राजनीति में भूचाल, जानिए क्या है पूरा मामला?

Telangana DNA is better than Bihar DNA? रेवंत रेड्डी ने चुनाव प्रचार के दौरान चंद्रशेखर राव पर कटाक्ष करते हुए कहा था कि तेलंगाना का डीएनए बिहार के डीएनए से बेहतर है। इसपर देश की राजनीति में बवाल पैदा हो गया है।

3 min read
Google source verification
revanth_reddy_telangana_cm_1.jpg

भारत की राजनीति में उत्तर बनाम दक्षिण का विवाद अक्सर उठ खड़ा होता है। ऐसा ही एक बार फिर से होता दिख रहा है। दरअसल यह बताया जा रहा है कि तेलंगाना की मुख्यमंत्री पद की आज शपथ लेने जा रहे कांग्रेस के नेता रेवंत रेड्डी ने तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव पर कटाक्ष करते हुए कहा था कि उनका डीएनए बिहार से है।इस बयान को लेकर भारत की राजनीति में उबाल पैदा हो गया है। बिहार के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने उनके बयान की तीखी आलोचना करते हुए कहा कि रेवंत की कुंठा का कोई इलाज नहीं है लेकिन मैं बिहार के डीएनए के बारे उनकी जानकारी दुरुस्त कर सकता हूं। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के प्रवक्ता चरण सिंह सपरा ने अपनी पार्टी का बचाव किया और कहा कि वह तेलंगाना के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की टिप्पणियों पर विश्वास नहीं करते हैं।

बिहार के मंत्री ने रेवंत पर किया जोरदार हमला

यह बताया जा रहा है कि रेवंत रेड्डी ने बिहार के डीएनए एवं कुर्मी जाति के संदर्भ में विवादित बयान दे दिया। इस बयान को लेकर बिहार के नेता और मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि बिहार में आर्यभट्ट और सम्राट अशोक ने जन्म लिया। उन्होंने कहा कि बिहार की धरती से ही बापू ने स्वतंत्रता के लिए सत्याग्रह किया। बिहार में लोकतंत्र की सबसे पहले नींव रखी गई।

रेवंत तेलंगाना की बेहतरी के बारे में सोंचे

अशोक चौधरी ने कहा रेवंत को भले ही केसीआर के डीएनए से समस्या हो लेकिन हमारे लिए यह गौरव की बात है कि एक व्यक्ति हमारे बीच से निकल कर देश के किसी और राज्य में जाकर अपनी धाक जमा रहा है। अच्छा होगा कि आप अपने लोगों और तेलंगाना की बेहतरी के बारे में सोचें क्योंकि हमारे डीएनए पर कटाक्ष करने वालों का हश्र देश ने देखा है।

भाजपा हमेशा विभाजनकारी एजेंडे में करती है विश्वास

चरण सिंह सपरा ने कहा कि मुझे लगता है कि अगर उन्होंने (रेवंत रेड्डी) ऐसा कोई बयान दिया है तो वह इस पर अपनी राय देने के लिए सबसे उपयुक्त व्यक्ति हैं लेकिन जहां तक कांग्रेस पार्टी का सवाल है वह ऐसी बातों में कोई विश्वास नहीं करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी विभाजनकारी एजेंडे में नहीं विश्वास करती बल्कि भाजपा हमेशा विभाजनकारी एजेंडे में विश्वास करती है।

भाजपा ने रेवंत पर लगाया यह आरोप

वहीं भाजपा के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि एक पार्टी और एक नेता जो लगातार भारत जोड़ो यात्रा का राग अलाप रहे हैं लेकिन उनके पास तेलंगाना के मनोनीत सीएम हैं जो बिहार के कुर्मी को हीन बता रहे हैं।

रेवंत रेड्डी पर अमित मालवीय ने लगाया ये आरोप

अमित मालवीय ने कहा कि रेवंत रेड्डी का डीएनए क्या है? उन्हें 2015 में एक विधायक को रिश्वत की पेशकश करते हुए पकड़े जाने के बाद गिरफ्तार किया गया था। मैं कांग्रेस से पूछना चाहता हूं कि क्या जीवन में कहीं भी पहुंचने के लिए कांग्रेस में भ्रष्ट होना एक योग्यता है?

रेवंत रेड्डी का बयान बिहार के कुर्मियों का अपमान

बिहार के नेता नित्यानंद राय ने भी इस मामले पर टिप्पणी करते हुए कहा कि चार राज्यों में करारी शिकस्त के बाद अब कांग्रेस बंटवारे की राजनीति पर उतर गई है। रेवंत रेड्डी का बयान राहुल गांधी की राजनीति का हिस्सा है। कांग्रेस निर्लज्जता से बिहार के हमारे कुर्मी भाइयों-बहनों का अपमान कर रही है। उन्होंने कहा कि बिहार के डीएनए पर प्रश्न करने वाली को कांग्रेस को यहां की जनता अपनी शक्ति की अनुभूति कराएगी।

यह भी पढ़ें - रेवंत रेड्डी के सिर आज सजेगा तेलंगाना के मुख्यमंत्री का ताज, शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे ये वीआईपी