
देशभर में आज उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ ही सूर्योपासना का महापर्व कार्तिक छठ समाप्त हो गया। लोक आस्था का महापर्व आज उदीयमान सूर्य के अर्घ्य के साथ संपन्न हो गया। लेकिन बिहार के वैशाली जिले में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) कार्यकर्ताओं का अजीबो-गरीब कारनामा भी देखने को मिला। अब देशभर में इसकी चर्चा हो रही है। भगवानपुर के कीरतपुर राजाराम गांव में राजद कार्यकर्ताओं ने पहले छठ घाट पर राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की प्रतिमा स्थापित की और फिर पूजा-अर्चना की। इस क्रम में इस छठ घाट का नामकरण भी तेजस्वी यादव के नाम पर कर दिया।
सोशल मीडिया पर वायरल हुई फोटो
लालू-तेजस्वी की छठ घाट पर प्रतिमा लगाए जाने की चर्चा देशभर में हो रही है। सोशल मीडिया पर भी इसकी तस्वीरें खूब वायरल हो रही है। राजद कार्यकर्ताओं ने छठ मैया से तेजस्वी यादव को जल्द मुख्यमंत्री बनाने की कामना भी की है। इससे राज्य का चौतरफा विकास होगा। राजद कार्यकर्ता केदार यादव का कहना है कि गरीबों को आवाज देने वाले लालू प्रसाद यादव एवं बेरोजगारों को रोजगार देने वाले तेजस्वी यादव की यहां प्रतिमा लगाकर छठ मैया की पूजा की गई।
यह भी पढ़ें- छठ पूजा पर छाया मातम, सनकी आशिक ने परिवार के 6 लोगों को गोलियों से भूना
'छठी मैया तेजस्वी को मुख्यमंत्री बना दें'
केदार यादव ने कहा कि लालू प्रसाद ने समाज में निचले तबकों के लिए जितना किया है, वह कोई नहीं कर सकता। छठी मैया तेजस्वी यादव को बिहार के मुख्यमंत्री बना दें, यही कामना है, जिससे बिहार का विकास हो सके। उन्होंने इस कामना को लेकर दंडवत करते छठ घाट तक पहुंचे थे।
यह भी पढ़ें- पंजाब में पराली जलाने के मामलों में भारी कमी, पंजाब में दो दिनों में 1,377 घटनाएं सामने आईं
Published on:
20 Nov 2023 01:52 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
