8 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Road Accident In Dubai: दुबई में भयानक सड़क हादसा, कई भारतीय मजदूरों की मौत

Bus Accident In Dubai: दुबई में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में कई भारतीय मजदूरों की मौत हो गई। उनकी मिनीबस सड़क पर खराब होकर खड़े ट्रक से टकरा गई। भारतीय दूतावास ने शोक व्यक्त करते हुए सहायता का भरोसा दिया है। दुबई पुलिस हादसे के कारणों की डिटेल जांच कर रही है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Anurag Animesh

Jun 08, 2026

Road Accident In Dubai

Road Accident(Image-'X'/@DubaiPoliceHQ)

Road Accident In Dubai: दुबई में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसे में कई भारतीय मजदूरों की जान चली गई। इस घटना ने वहां काम कर रहे भारतीय समुदाय को झकझोर दिया है। जानकारी के अनुसार, मजदूरों को ले जा रही एक मिनीबस सड़क पर खड़े एक ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस में सवार कई लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुछ अन्य घायल भी हुए हैं। इसमें कई भारतीय में शामिल थे। इस हादसे पर भारतीय दूतावास ने गहरा दुख जताया है। सोशल मीडिया साइट 'X' पर जारी मैसेज में कहा कि भारतीय नागरिकों की मौत की खबर बेहद दुखद है। साथ ही यह भी बताया गया कि दूतावास स्थानीय प्रशासन के संपर्क में है और प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद देने की कोशिश की जा रही है।

जानें डिटेल्स


मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दुबई पुलिस के ट्रैफिक विभाग के डायरेक्टर ब्रिगेडियर जुमा सलेम बिन सुवैदान ने हादसे को लेकर शुरुआती जांच की जानकारी शेयर की। उनके मुताबिक, तकनीकी खराबी आने के कारण ट्रक अचानक सड़क के बीचोंबीच रुक गया था। इसके बाद पीछे से आ रही मिनीबस उससे टकरा गई। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि बस चालक ने पर्याप्त सावधानी नहीं बरती और वाहन के बीच सुरक्षित दूरी बनाए रखने में चूक हुई। इसी वजह से वह समय रहते बस को नियंत्रित नहीं कर सका और ट्रक के पिछले हिस्से से जा भिड़ा।

फिलहाल पुलिस मामले की डिटेल जांच कर रही है। वहीं मृतकों की पहचान और उनके परिजनों को सूचना देने की प्रक्रिया भी जारी है। भारतीय दूतावास लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर आवश्यक व्यवस्थाएं कर रहा है।

जारी किया गया बयान


दूतावास की ओर से जारी बयान में हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति गहरा दुख व्यक्त किया गया। बयान में कहा गया कि इस दुखद घड़ी में उनकी संवेदनाएं और शुभकामनाएं प्रभावित परिवारों के साथ हैं। ब्रिगेडियर जुमा सलेम के अनुसार, दुर्घटना की वास्तविक वजह का पता लगाने के लिए ट्रैफिक हादसा जांच इकाई के विशेषज्ञों को मौके पर भेजा गया। जांच दल ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी सबूत इकठ्ठा करने की प्रक्रिया शुरू की, ताकि हादसे के कारणों को स्पष्ट रूप से समझा जा सके।