30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रूस 6 घंटे के लिए रोकेगा युद्ध, खारकीव से भारतीयों को सुरक्षित निकालने के लिए बड़ा फैसला

रूस युद्ध रोकने को तैयार हो गया है। हालांकि रूस ने सिर्फ 6 घंटे के लिए ही युद्ध रोकने की सहमति जताई है। युद्ध रोकने की बड़ी वजह भारत है। दरअसल पीएम मोदी ने बुधवार देर रात रूसी राष्ट्रपति से बातचीत की और यूक्रेन में फंसे भारतीयों की सुरक्षित निकासी को लेकर चर्चा की थी।

2 min read
Google source verification

image

Dheeraj Sharma

Mar 03, 2022

Russia Agree To Stop War For 6 Hours In kharkiv for Safe Evacuation of Indians

Russia Agree To Stop War For 6 Hours In kharkiv for Safe Evacuation of Indians

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारत के लिए सबसे बड़ी चिंता भारतीयों की सुरक्षित वतन वापसी है। खास बात यह है कि भारत के कहने पर रूस ने युद्ध रोकने पर सहमति जताई है। रूस खारकीव में 6 घंटे के लिए युद्ध रोकने पर सहमत हो गया है, ताकि यहां से सभी इंडियन स्टूडेंट्स और सिविलियन जो भी वहां फंसे तुरंत निकल जाएं। खारकीव में इंडियन स्टूडेंट्स को यूक्रेन सेना की ओर से मानव ढाल बनाने के रूस के आरोपों के बीच भारत के लोगों के लिए राहत की खबर मानी जा रही है। रूस का कहना है कि 6 घंटे की गैप वहां फंसे भारतीय लोगों को सुरक्षित खारकीव से निकालकर यूक्रेन के आसपास के देशों के बॉर्डर तक पहुंचाने के लिए दी जा रही है।


यूक्रेन के शहर खारकीव में अब भी हजारों स्टूडेंट्स के फंसे हुए हैं। हालांकि भारत सरकार लगातार एयर इंडिया, स्पाइस जेट समेत अन्य एयर लाइंस के जरिए इनकी वतन वापसी सुनिश्चित कर रही है। यही नहीं भारतीय वायुसेना का सी-17 भी ऑपरेशन गंगा में जुड़ गया है।

यह भी पढ़ें - रूस काफी पहले ही करने वाला था यूक्रेन पर हमला! चीन ने इस वजह से पुतिन को रोके रखा


दरअसल मीडिया में ऐसी खबरें आईं कि भारतीयों को वहां बंधक बना दिया गया और निकलने नहीं दिया जा रहा है। हालांकि भारतीय दूतावास ने इन खबरों को खारिज कर दिया।

पीएम मोदी ने की रूस से बात

वहीं दूसरी ओर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार रात को रूस के राष्ट्रफति व्लादिमीर पुतिन से बात की थी। इस दौरान पीएम मोदी ने यूक्रेन में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालने का मुद्दा उठाया था।

रूस के राष्ट्रपति ने पीएम को बताया था कि रूस हर संभव मदद करने को तैयार है। खारकीव में यूक्रेनी सेना भारतीय स्टूडेंट्स को मानव ढाल के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं।


बता दें कि इससे पहले रूस ने यूक्रेन में मारे गए भारतीय छात्र नवीन शेखरप्पा की मौत को लेकर जांच करने का भी आश्वासन दिया था। रूस ने संयुक्त राष्ट्र में भारत के रुख की भी सराहना की थी। रूस ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र में भारत का रुख रूस के लिए सकारात्मक रहा है।

पुतिन ने दिया था भरोसा

व्लादिमीर पुतिन ने पीएम मोदी से बातचीत के दौरान यह भरोसा दिलाया था कि इंडियन स्टूडेंट्स को वॉर जोन से सुरक्षित निकालकर उन्हें भारत भेजने के लिए सभी जरूरी निर्देश जारी किए गए हैं।

यह भी पढ़ें -

Story Loader