रूस यूक्रेन पर हमला करने वाला है, इस बात की जानकारी रूस के अलावा एक और देश को थी। ये देश था चीन। चीन ये पहले से ही जानता था कि रूस काफी पहले ही यूक्रेन पर हमला करने वाला, लेकिन चीन ने इस हमले को किसी खास वजह से रुकवाए रखा था। यह चौंकाने वाला खुलासा एक अमरीकी न्यूज पेपर की रिपोर्ट में किया गया है। न्यूयॉर्क टाइम्स (NYT) ने अपनी रिपोर्ट्स में राष्ट्रपति जो बाइडन ऑफिस और यूरोपियन ऑफिशियल का हवाला दिया है। इन दोनों ने भी एक वेस्टर्न इंटेलिजेंस रिपोर्ट पर यह दावा किया था। हालांकि चीन ने अपने ऊपर लगे इन आरोपों को निराधार बताया है।