
russia ukraine war
Russia Ukraine Crisis: रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग को एक साल से भी ज्यादा का समय हो गया है। अब रूस ने यूक्रेन पर क्रेमलिन में आतंकियों की तरह हमला करने का आरोप लगाया है। यह खबर रायटर्स ने रूसी न्यूज एजेंसी के हवाले से जारी की है. क्रेमलिन ने इस हमले को एक ‘प्लान्ड टेररिस्ट एक्शन’ माना है। बताया जा रहा है कि इस हमले में दो ड्रोन्स का इस्तेमाल किया गया है। क्रेमलिन ने एक बयान जारी कर कहा है कि राष्ट्रपति पुतिन पूरी तरह से सुरक्षित हैं। बिल्डिंग में भी किसी तरह का मटेरियल डैमेज ड्रोन अटैक में नहीं हुआ है। वहीं, यूक्रेन ने रूस के राष्ट्रपति आवास पर हमले से इनकार कर दिया है।
रूसी सेना ने मार गिराए दुश्मन के दो ड्रोन
रूसी सरकार ने एक बयान जारी कहा कि यूक्रेन आतंकवादियों की तरह रूसी राष्ट्रपति की हत्या करना चाहता है। इसलिए उसने ड्रोन भेजे है। यूक्रेन को इसकी बड़ी कीमत चुकानी होगी। क्रेमलिन के अनुसार, रूस की सेना ने यूक्रेन द्वारा लॉन्च किए गए दो ड्रोन को मार गिराया है। ये ड्रोन रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर हमला करने आए थे। अब क्रेमलिन ने इस घटना का कड़ा जवाब देने की चेतावनी दी है।
यूक्रेन का हमले से इनकार
पुतिन की हत्या की साजिश रचने के रूस के आरोपों का खंडन करते हुए यूक्रेन ने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। यूक्रेन ने इस हमले में अपनी संलिप्तता से इनकार किया है। जेलेंस्की के प्रेस सचिव ने एक बयान जारी कर कहा कि हमें क्रेमलिन पर रात में किए गए इन तथाकथित हमलों की कोई जानकारी नहीं है।
यह भी पढ़ें- वॉरसॉ में रुसी स्कूल पर पोलैंड का कब्ज़ा, रूस ने दी जवाबी कार्रवाई की चेतावनी
पुतिन ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग
रूस ने ड्रोन हमले के बाद एक बयान में कहा गया है कि जिन लोगों ने हमला किया है उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा। लगातार दूसरी बार ड्रोन के हमले की खबर सामने आने के बाद पूरे मॉस्कों में ड्रोन के उड़ने पर पाबंदी लगाई गई है। इस घटना के बाद पुतिन ने एक इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है।
यह भी पढ़ें- रूस-यूक्रेन युद्ध का एक साल: जानिए जानमाल का कितना नुकसान, यूक्रेन पर कब्जा क्यों नहीं कर पा रहा रूस
एक सप्ताह पहले भी हुई थी ड्रोन अटैक की कोशिश
आपको बता दें कि बीते माह 27 तारीख को भी मॉस्कों से थोड़ी ही दूरी पर एक ड्रोन का मलबा मिला था। रूसी सुरक्षा एजेंसियों ने कहा था कि यूक्रेन की ओर से भारी विस्फोटकों के साथ यह ड्रोन रूसी राष्ट्रपति को जान से मारने के लिए भेजा गया था।
Published on:
03 May 2023 06:19 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
