29 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फिर विवादों में समय रैना का शो: बिहारी-कश्मीरी जोक्स पर भड़के बिहार के शिक्षा मंत्री, बोले- देश तोड़ने वाली बातें बर्दाश्त नहीं

Mithilesh Tiwari on Samay Raina Show: कॉमेडियन समय रैना के शो में बिहारियों और कश्मीरी पंडितों को लेकर की गई टिप्पणियों पर विवाद खड़ा हो गया है। बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने किसी भी नागरिक के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी को असहनीय बताते हुए इसकी आलोचना की है।
2 min read
Google source verification

पटना

image

Anand Shekhar

Aug 29, 2026

Mithilesh Tiwari on Samay Raina

समय रैना के शो में बिहारी-कश्मीरी मजाक पर विवाद

Samay Raina controversy: स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना का यूट्यूब शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' एक बार फिर विवादों में आ गया है। शो के दूसरे सीजन के लेटेस्ट एपिसोड में बिहारी और कश्मीरी पंडितों पर किए गए जोक्स को लेकर सोशल मीडिया पर नाराजगी देखी जा रही है। बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने इस मामले पर कड़ी आपत्ति जताई है और इसे देश-विरोधी सोच करार दिया है।

अपमानजनक टिप्पणी स्वीकार्य नहीं है : मिथिलेश तिवारी

कटिहार में पत्रकारों से बात करते हुए बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने समय रैना के शो में किए गए जोक्स पर कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि हमारे देश के किसी भी नागरिक के खिलाफ कोई भी अपमानजनक टिप्पणी पूरी तरह से बर्दाश्त नहीं की जा सकती। जो लोग ऐसी बातें करते हैं, वे असल में देश को तोड़ने और बांटने का काम कर रहे हैं।

मिथिलेश तिवारी ने कहा कि हम एक ऐसे एकजुट भारत की कल्पना करते हैं, जहां राजा और रंक सभी बराबर हों। देश में जाति, क्षेत्र या समुदाय के आधार पर कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी (BJP) का यही रुख है।

शो में क्या हुआ?

यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब एक वीडियो सामने आया जिसमें शो के होस्ट समय रैना और जज पैनल में शामिल शेरोन वर्मा के बीच 'रोस्टिंग' चल रही थी। इस दौरान समय रैना ने कहा, "शेरोन वर्मा एक बिहारी हैं जो नौकरी की तलाश में मुंबई आईं… जस्ट बिहारी थिंग्स।" इसके जवाब में शेरोन वर्मा ने पलटवार करते हुए कहा, "कम से कम मैंने अपनी मर्जी से अपना राज्य छोड़ा।"

बातचीत के दौरान बिहार और कश्मीर को लेकर दोनों तरफ से रोस्ट और मजाक किया गया। समय रैना ने बिहार से जुड़ा एक और मजाक किया, जिसके बाद शैरोन वर्मा ने उनके कश्मीरी बैकग्राउंड को लेकर टिप्पणी की। इसका वीडियो क्लिप वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने नाराजगी जताई और आरोप लगाया कि बिहार के प्रवासियों के संघर्ष और कश्मीरी पंडितों के पलायन के दर्दनाक इतिहास और पत्थरबाजी के मुद्दे को हल्के-फुल्के मजाक का विषय बनाकर पेश किया गया है।

कॉमेडी शो को व्यक्तिगत रूप से लेने की जरूरत नहीं : कश्मीरी पंडित

वहीं, इस मुद्दे पर एक कश्मीरी पंडित ने कहा कि ऐसे शो को बहुत गंभीरता से लेने के बजाय कॉमेडी के नजरिए से देखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि समय रैना के शो को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करने की कोई जरूरत नहीं है। वह एक कॉमेडी शो था।

उन्होंने आगे कहा "एक कश्मीरी पंडित के तौर पर, मुझे देश में कहीं भी यात्रा करने का मौलिक अधिकार है। ठीक उसी तरह यदि बिहार से कोई रोजगार या किसी अन्य कारण से मुंबई जाता है, तो यह उनका संवैधानिक अधिकार है। कॉमेडी शो में ऐसे मजाक, व्यंग्य और हंसी-मजाक आम बात हैं। किसी को इसे निजी तौर पर नहीं लेना चाहिए या इस बात का बड़ा मुद्दा नहीं बनाना चाहिए कि किसने किससे क्या कहा।"