27 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘समय बड़ा बलवान होता है दोस्त’, CM फडणवीस से सम्मान लेते समय रैना ने याद किया पुराना विवाद, यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया

Indias Got Latent controversy: 'इंडियाज गॉट लेटेंट' विवाद के करीब एक साल बाद समय रैना को CM देवेंद्र फडणवीस ने साइबर-अवेयरनेस इवेंट में सम्मानित किया, इस पर यूजर्स ने काफी मजेदार कमेंट्स किए।
2 min read
Google source verification
Samay Raina Devendra Fadnavis

समय रैना ने याद किया पुराना विवाद (सोर्स: X-@pranavpradhi1/@Samayraina)

Samay Raina Supreme Court: कॉमेडियन और यूट्यूबर समय रैना एक बार फिर सुर्खियों में हैं। 'इंडियाज गॉट लेटेंट' विवाद के करीब एक साल बाद समय रैना को मुंबई में महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस ने सम्मानित किया। साइबर-अवेयरनेस से जुड़े एक कार्यक्रम में सम्मान मिलने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इस पूरे घटनाक्रम पर जमकर प्रतिक्रिया दी।

'समय बड़ा बलवान होता है दोस्त'

फिल्ममेकर अशोक पंडित ने समय रैना को मिले सम्मान पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'समय बड़ा बलवान होता है दोस्त।' वहीं एक सोशल मीडिया यूजर ने समय की वापसी को लेकर लिखा कि जिंदगी में चाहे कुछ भी हो जाए, वापसी मुमकिन है और कभी हार नहीं माननी चाहिए।

कुछ यूजर्स ने इस पूरे घटनाक्रम को मजाकिया अंदाज में भी लिया। एक यूजर ने लिखा, 'वो एक AI वीडियो जो असल में AI नहीं है', जबकि दूसरे ने कहा, 'सोचा था कि ये AI है।' दूसरे यूजर ने इस सम्मान को महाराष्ट्र के इतिहास का 'सबसे अजीब, मजेदार लेकिन अच्छा सम्मान' बताया। तो वहीं एक कमेंट में लिखा गया, 'भाई हमेशा अनप्रिडिक्टेबल होता है।'

जिस साइबर सेल ने पूछताछ की, उसी के इवेंट में किया मजाक

सम्मान लेते समय समय रैना ने महाराष्ट्र साइबर के साथ अपने पुराने अनुभव का जिक्र किया। उन्होंने साइबर क्राइम की हेल्पलाइन 1930 को लेकर मजाक करते हुए कहा कि ये बहुत अच्छा नंबर है और उन्होंने इसे सेव कर रखा है, क्योंकि उन्हें अक्सर वहां से कॉल आते हैं। उनकी इस बात पर कार्यक्रम में मौजूद लोग हंस पड़े।

क्या था 'इंडियाज गॉट लेटेंट' विवाद?

समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' का विवाद पिछले साल उस समय बढ़ा था, जब शो के एक एपिसोड में पॉडकास्टर रणवीर अल्लाहबादिया की कमेंट को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद समय रैना, रणवीर अल्लाहबादिया और शो से जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ FIR दर्ज हुई थी।

उस वक्त समय अमेरिका के दौरे पर थे। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अपना बयान दर्ज कराने की अनुमति मांगी थी, लेकिन महाराष्ट्र साइबर ने उनकी मांग स्वीकार नहीं की और उन्हें अधिकारियों के सामने पेश होने के लिए कहा था। इसके बाद समय मुंबई पहुंचे और साइबर अधिकारियों के सामने अपना बयान दर्ज कराया। उन्होंने विवाद पर अफसोस भी जताया था। विवाद के बाद समय ने अपने यूट्यूब चैनल से 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के पहले सीजन के सभी एपिसोड हटा दिए थे।

सुप्रीम कोर्ट से भी मिली राहत

हाल ही में समय रैना को इस मामले में सुप्रीम कोर्ट से भी राहत मिली। 14 अगस्त को कोर्ट ने शो में दिव्यांग लोगों को लेकर की गई असंवेदनशील कमेंट्स के मामले में समय रैना और चार अन्य कॉमेडियन के खिलाफ आपराधिक केस कैंसिल कर दिया।

ऐसे में करीब एक साल बाद महाराष्ट्र के एक साइबर-अवेयरनेस कार्यक्रम में समय रैना का सम्मानित होना सोशल मीडिया पर चर्चा का बड़ा कारण बन गया है। जहां कुछ लोग इसे उनकी वापसी के तौर पर देख रहे हैं, वहीं कई यूजर्स इस पूरे घटनाक्रम की विडंबना और समय के अंदाज पर मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।