27 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘हर कोई नेपाल की बात कर रहा, चीन की त्रासदी को कोई नहीं जानता’, बाढ़ पर कंगना रनौत का बयान चर्चा में

Kangana Ranaut statement: नेपाल में बाढ़ से 175 लोगों की मौत और 476 विदेशी नागरिकों के लापता होने की खबर है। इस बीच कंगना रनौत ने चीन में हुई त्रासदी का जिक्र करते हुए बयान दिया है।
2 min read
Google source verification
Kangana Ranaut Nepal flood

बाढ़ पर कंगना का बयान चर्चा में (सोर्स: instagram-ManishaKoirala/X-@KanganaRanaut)

China tragedy Kangana Ranaut: नेपाल में अचानक आई बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी है। इस आपदा में कम से कम 175 लोगों की मौत और 28 देशों के 476 विदेशी नागरिकों के लापता होने की जानकारी सामने आई है। इस बीच एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने नेपाल की स्थिति पर चिंता जताते हुए चीन का भी जिक्र किया है। उनका बयान अब चर्चा में है।

नेपाल की बाढ़ पर कंगना ने जताई चिंता

रिपोर्ट्स के मुताबिक, भोटे कोशी नदी में अचानक आई तेज बाढ़ के बाद नेपाल के प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव अभियान जारी है। नेपाली एम्बेसी के एक सूत्र के हवाले से ANI ने बताया कि अब तक 175 शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि स्थानीय लोगों और पर्यटकों समेत कई लोग अब भी लापता हैं।

जानकारी के मुताबिक,इस भयावह स्थिति पर कंगना रनौत ने दुख जताते हुए प्रभावित लोगों के लिए प्रार्थना की। हालांकि, उन्होंने अपने बयान में चीन में हुई एक त्रासदी का भी जिक्र किया।

'हर कोई नेपाल के बारे में बात कर रहा है'

कंगना ने कहा कि नेपाल में हुई तबाही पर तो हर कोई बात कर रहा है, लेकिन चीन में हुई त्रासदी की गंभीरता के बारे में ज्यादा चर्चा नहीं हो रही। उन्होंने कहा, "हर कोई नेपाल के बारे में बात कर रहा है, लेकिन चीन में हुई त्रासदी की गंभीरता को कोई नहीं जानता, लगता है यह चीन से शुरू हुई थी।" कंगना का ये बयान सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी चर्चा शुरू हो गई है।

सोनू सूद ने मदद की पेशकश की

नेपाल में आई इस आपदा के बीच एक्टर सोनू सूद ने भी प्रभावित लोगों की मदद करने की बात कही है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि नेपाल अकेला नहीं है और वह खाना, रहने की जगह और दोबारा बसने में मदद करने के लिए तैयार हैं।

वहीं, नेपाल की रहने वाली एक्ट्रेस मनीषा कोइराला ने भी लोगों से नेपाल के लिए प्रार्थना और समर्थन करने की अपील की। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर संदेश शेयर करते हुए लोगों से इस मुश्किल वक्त में एकजुट रहने को कहा।

130-140 भारतीयों के लापता होने की जानकारी

कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियांक खड़गे ने भी नेपाल में बाढ़ के बाद भारतीय नागरिकों को लेकर जानकारी शेयर की। उन्होंने कहा कि करीब 130 से 140 भारतीयों के लापता होने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, उन्होंने साफ किया कि इन आंकड़ों की अभी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। खड़गे के मुताबिक, सरकार विदेश मंत्रालय यानी MEA के संपर्क में है। उन्होंने बताया कि विदेश मंत्रालय ने प्रभावित भारतीयों की मदद के लिए तीन नंबर जारी किए हैं, जो व्हाट्सऐप पर भी उपलब्ध हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि सरकार को अभी नेपाल में बाढ़ से प्रभावित कर्नाटक के लोगों की सही संख्या की जानकारी नहीं मिली है। बेलगावी और कलबुर्गी से कुछ रिपोर्ट सामने आई हैं।