24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पांच दिन में इतने फिट, कमाल है! अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद Saif Ali Khan की फिटनेस को लेकर उठे सवाल

saif ali khan fitness: शिवसेना नेता संजय निरुपम ने अभिनेता सैफ अली खान की फिटनेस पर सवाल उठाया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Ashib Khan

•

Updated: 22 Jan 2025, 3:42 PM IST

सैफ अली खान की फिटनेस पर संजय निरुपम ने उठाए सवाल

सैफ अली खान की फिटनेस पर संजय निरुपम ने उठाए सवाल

Saif Ali Khan: अभिनेता सैफ अली खान को मंगलवार को मुंबई के लीलावती अस्पताल से छुट्टी दे गई थी। छुट्टी मिलने के बाद सैफ अली खान अपने घर लौटे। जिसका वीडियो सामने आया था। इस वीडियो में सैफ अली खान आंखों पर चश्मा और सफेद शर्ट पहने हुए नजर आए थे और इस दौरान उन्होंने अपना हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन भी किया। हालांकि सैफ अली खान (Saif Ali Khan) जिस तरह से अस्पताल से बाहर निकले उस पर अब सवाल उठने शुरू हो गए है। शिवसेना नेता संजय निरुपम ने अभिनेता सैफ अली खान की फिटनेस पर सवाल उठाया है।

क्या बोले संजय निरुपम?

लीलावती अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद सैफ अली खान की फिटनेस पर शिवसेना नेता संजय निरुपम (Sanjay Nirupam) ने सवाल उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते सवाल उठाया। शिवसेना नेता ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि डॉक्टरों का कहना था कि सैफ अली खान की पीठ में 2.5 इंच अंदर तक चाकू घुसा था। संभवत: अंदर ही फंसा था। लगातार 6 घंटे ऑपरेशन चला। यह सब 16 जनवरी की बात है। अस्पताल से निकलते ही इतना फिट ? सिर्फ़ 5 दिन में ? कमाल है ! संजय निरुपम ने एक्स पर सैफ अली खान का वीडियो भी शेयर किया है।

हमलावर ने किया था घायल

बता दें कि पिछले दिनों सैफ अली खान को उनके घर में घुसकर रात करीब 2 बजे एक हमलावर ने हमला कर घायल कर दिया था। जिससे अभिनेता खान गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बाद में उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार को सैफ अली खान को अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी। 

पुलिस बल रहा तैनात

बता दें कि अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद अस्पताल और सैफ अली खान के आवास के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। क्योंकि सैफ अली खान की एक झलक पाने के लिए लोगों की वहां पर भीड़ लगना शुरू हो गया था। दरअसल, डॉक्टरों ने सैफ अली खान को संक्रमण से बचने के लिए एक सप्ताह तक पूरी तरह से आराम करने की सलाह दी है और उन्हें किसी से भी मिलने के लिए मना किया है।

यह भी पढ़ें- अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद सैफ अली खान ने की हीरो जैसी एंट्री, आंखों पर चश्मा और सफेद शर्ट पहने आए नजर, देखें वीडियो

आरोपी को किया गिरफ्तार

अभिनेता सैफ अली खान पर हमला करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद है जो कि बांग्लादेशी नागरिक है। आरोपी शरीफुल अवैध दस्तावेजों से भारत में रह रहा है। पुलिस के अनुसार शरीफुल ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। शरीफुल को रविवार को बांद्रा कोर्ट में पेश किया गया और आगे की पूछताछ के लिए उसे पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद सैफ अली खान के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई, देखें वीडियो...