25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CJI संजीव खन्ना का आदेश, Supreme Court के जजों को देना होगा संपत्ति का ब्योरा

Supreme Court Judges Property: सुप्रीम कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण निर्णय सुनाते हुए घोषणा की है कि सुप्रीम कोर्ट के सभी न्यायधीश अपनी संपत्ति का ब्योरा सार्वजनिक करेंगे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Devika Chatraj

•

Updated: 3 Apr 2025, 4:08 PM IST

सुप्रीम कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण निर्णय सुनाते हुए घोषणा की है कि शीर्ष अदालत के सभी 33 न्यायाधीश अपनी संपत्ति का विवरण सार्वजनिक रूप से उपलब्ध कराएंगे। यह कदम न्यायपालिका में भ्रष्टाचार को लेकर चल रही बहस के बीच जनता का भरोसा बनाए रखने के उद्देश्य से उठाया गया है। सर्वोच्च न्यायालय की वेबसाइट के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों ने पारदर्शिता बनाए रखने के लिए अपनी संपत्ति का ब्योरा सार्वजनिक करने का निर्णय लिया है। पूर्ण न्यायालय की एक बैठक में यह सहमति बनी है कि शीर्ष अदालत के न्यायाधीश अपनी संपत्ति से संबंधित जानकारी सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर उपलब्ध कराएंगे।

मुख्य न्यायाधीश भी संपत्ति करेंगे पब्लिक

सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट के अनुसार, संपत्ति की घोषणा सर्वोच्च न्यायालय की वेबसाइट पर स्वैच्छिक रूप से की जाएगी। जानकारी के अनुसार, भारत के मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना समेत 30 न्यायाधीशों ने अपनी संपत्ति का विवरण जमा कर दिया है। उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट के सभी न्यायाधीश पहले ही अपनी संपत्ति की जानकारी दे चुके हैं, हालांकि यह विवरण अब तक सार्वजनिक नहीं किया गया है।

SCBA के पूर्व अध्यक्ष ने की सरहाना

सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) के पूर्व अध्यक्ष आदिश अग्रवाला ने न्यायाधीशों की संपत्ति का विवरण सार्वजनिक करने के निर्णय की प्रशंसा की है। उनका मानना है कि सुप्रीम कोर्ट के इस कदम के बाद उच्च न्यायालयों के न्यायाधीश भी इस तरह का कदम उठाएंगे।

ये भी पढ़ें : नीतीश और चिराग का वक्फ बिल पर समर्थन देना क्या विधानसभा चुनाव में पड़ेगा भारी? जानें वजह

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग