30 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘मैं 28 नहीं 27 का हूं, स्टूडेंट नहीं पत्रकार हूं’, कंगना के गूगल सर्च वाले बयान पर CJP नेता सौरव दास का पलटवार

Saurav Das Kangana Ranaut: कंगना रनौत के बयान पर CJP नेता सौरव दास ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा मेरी उम्र 28 नहीं, 27 साल है और मैं छात्र नहीं बल्कि पत्रकार हूं।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Rahul Yadav

Jul 30, 2026

Saurav Das on Kangana Ranaut, Kangana Ranaut Statement, Saurav Das, CJP Leader, Google Search,

कॉकरोच जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास और भाजपा सांसद कंगना रनौत। (फाइल फोटो: IANS)

Saurav Das on Kangana Ranaut: भाजपा सांसद कंगना रनौत के बयान पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कंगना मेरे बारे में गूगल पर उपलब्ध गलत जानकारी के आधार पर टिप्पणी कर रही हैं। सौरव दास ने स्पष्ट किया कि उनकी उम्र 28 नहीं, 27 साल है और वह छात्र नहीं बल्कि पेशे से पत्रकार हैं। सौरव ने कहा कि मैंने कभी खुद को सक्रिय छात्र नहीं बताया। साथ ही उन्होंने कंगना पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह खुद को जिंदगी का छात्र मानते हैं और कंगना रनौत को भी ऐसा बनने की कोशिश करनी चाहिए।

कंगना ने क्या कहा था?

भाजपा सांसद कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए सौरव दास पर निशाना साधा था। उन्होंने लिखा कि गूगल पर सौरव दास की उम्र 28 साल दिखाई देती है ऐसे में वह खुद को छात्र कैसे बताते हैं यह समझ से परे है। कंगना ने कहा कि वह पिछले दो साल से राजनीति में हैं लेकिन बीते 20 सालों से सार्वजनिक जीवन का हिस्सा रही हैं। उन्होंने कहा कि 28 साल की उम्र तक उन्हें दो राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुके थे और वह अभिनेता, फिल्म निर्माता, निर्माता, पटकथा लेखक और उद्यमी के तौर पर अपनी पहचान बना चुकी थीं।

सीखने के लिए कोई हुनर अपनाइए

कंगना ने अपनी पोस्ट में सौरव दास पर व्यक्तिगत टिप्पणी करते हुए उन्हें बेकार और बेरोजगार बताया। उन्होंने लिखा कि छात्र होने का दावा करने के बजाय उन्हें कोई हुनर सीखना चाहिए और वहीं से शुरुआत करनी चाहिए।

छात्र आंदोलन पर भी जताई नाराजगी

कंगना रनौत ने हाल के नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर हुए छात्र प्रदर्शनों की भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि विरोध प्रदर्शन के दौरान जिस तरह की कथित अभद्र भाषा और व्यक्तिगत टिप्पणियां की गईं वे समाज के लिए पूरी तरह अस्वीकार्य हैं। कंगना का दावा था कि प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी दिवंगत मां के खिलाफ भी आपत्तिजनक टिप्पणियां की गईं।

हमने भी छात्र आंदोलन किए, लेकिन ऐसी भाषा नहीं अपनाई

कंगना ने कहा कि उन्होंने भी छात्र आंदोलनों में हिस्सा लिया है लेकिन विरोध का मतलब अभद्र भाषा का इस्तेमाल करना नहीं होता। उन्होंने यह भी कहा कि यदि भविष्य में इन प्रदर्शनकारियों को कानूनी मदद की जरूरत पड़े तो क्या उनके परिवार उसका खर्च उठा पाएंगे। कंगना ने कहा कि उन्होंने 16 साल की उम्र से अपना करियर बनाया और कभी अपने माता-पिता पर बोझ नहीं बनीं। उन्होंने छात्र आंदोलन के कुछ वीडियो भी साझा किए और उन्हें बेहद आपत्तिजनक बताया।