Video : SCO Meeting : तस्वीर बयां कर रही है एस जयशंकर-बिलावल भुट्टो के दिल का हाल, दोनों ने कहा, नमस्ते
शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक गोवा के पणजी में जारी है। भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सभी सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों की अगवानी की। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो को दूर से ही हाथ जोड़ लिया। इसके बाद बिलावल भुट्टो ने हाथ जोड़ते हुए जयशंकर को हाय, कहा। चेहरे पर हल्की मुस्कान थी। पर तस्वीर दिल का हाल साफ-साफ बयां कर रही थी। दोनों नेताओं ने फोटो खिंचवाई। फोटो सेशन पूरा होने के बाद जयशंकर, बिलावल से कुछ कहते नजर आ रहे हैं। और फिर उन्हें हाथ दिखाकर आगे बढ़ने को कहा। इसके बाद बिलावल ने सीने पर हाथ रखकर उन्हें धन्यवाद कहा। SCO बैठक के शुरू होने से पहले ही भारत ने साफ कर दिया था कि, पाकिस्तान के विदेश मंत्री के साथ कोई द्विपक्षीय बातचीत नहीं होगी।