15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Newsclick से जुड़े वरिष्ठ पत्रकारों उर्मिलेश, गुहा, अभिसार पर पुलिस का शिकंजा कसा, पोर्टल के दफ्तर पर ताबड़तोड़ छापेमारी

UAPA case against NewsClick : दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने समाचार पोर्टल ‘न्यूजक्लिक’ और उसके पत्रकारों से जुड़े परिसरों पर मंगलवार सुबह छापेमारी की। पुलिस ने यह कार्रवाई न्यूज पोर्टल को चीन से फंडिंग मिलने के आरोपों के सिलसिले में की गई है।

2 min read
Google source verification
UAPA case against NewsClick

UAPA case against NewsClick

Newsclick Journalist Raid: दिल्ली पुलिस ने न्यूज पोर्टल न्यूजक्लिक से जुड़े अभिसार शर्मा समेत कई पत्रकारों के घर 3 अक्टूबर की सुबह ताबड़तोड़ छापेमारी की। पुलिस ने यह कार्रवाई न्यूज पोर्टल को चीन से फंडिंग मिलने के आरोपों के सिलसिले में की गई है। बताया जा रहा है कि वेबसाइट से जुड़े विभिन्न परिसरों पर वर्तमान में 30 से अधिक स्थानों पर छापेमारी चल रही है। न्यूज़क्लिक के लेखक उर्मिलेश, परंजॉय गुहा ठाकुरता और एंकर अभिसार शर्मा पर एक्शन हुआ है। पत्रकार अभिसार शर्मा ने कार्रवाई की जानकारी खुद ट्वीट कर दी है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने इससे पहले भी समाचार पोर्टल के वित्त पोषण के स्रोतों की जांच के तहत कंपनी के परिसरों पर छापे मारे थे। विशेष प्रकोष्ठ केंद्रीय एजेंसी से मिली जानकारी के आधार पर छापे मार रहा है।

उर्मिलेश, गुहा और अभिसार पर एक्शन
न्यूज़क्लिक के लेखक उर्मिलेश, परंजॉय गुहा ठाकुरता और एंकर अभिसार शर्मा पर एक्शन हुआ है। उर्मिलेश को पुलिस अपने साथ ले गई है। उनके वकील गौरव यादव भी दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल कार्यालय पहुंचे हैं। मीडिया से बात करते हुए वकील ने बताया कि उर्मिलेश की पत्नी ने मुझे बताया कि उन्हें दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

UAPA के तहत केस
यह कार्रवाई 17 अगस्त को UAPA और IPC की अन्य धाराओं के तहत दर्ज मामले पर आधारित है। धारा 153A (दो समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना), IPC की धारा 120B (आपराधिक साजिश) की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। न्यूज़क्लिक के संस्थापक और प्रधान संपादक प्रबीर पुरकायस्थ को भी दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल कार्यालय लाया गया।

यह भी पढ़ें- Gold-Silver New rates: सोना-चांदी खरीदने का है सुनहरा मौका, 7 महीने में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज

कुछ पत्रकारों की गिरफ्तारी संभव
एंकर अभिसार शर्मा ने सुबह 8 बजे ही ट्वीट कर बताया था कि दिल्ली पुलिस की टीम उनके घर पहुंची और उनका लैपटॉप और फोन लेकर चली गई। न्यूज क्लिक के स्टाफ को भी सेल अपने साथ लोधी दफ्तर ले गई है। कई सीनियर जर्नलिस्ट सेल के परिसर में बताए जा रहे हैं। सूत्रों ने यह भी बताया है कि जांच में सहयोग देने पर कई पत्रकारों को पूछताछ के बाद जाने दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Chandrayaan-3 का मिशन हुआ खत्म! गहरी नींद में सो गया प्रज्ञान-रोवर, लेकिन जिंदा है ISRO की ये उम्मीद