23 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘टुकड़े-टुकड़े हो रही TMC…’, चंद्रिमा भट्टाचार्य के इस्तीफे पर शाहनवाज हुसैन का तंज

Shahnawaz Hussain on Chandrima Bhattacharya: तृणमूल कांग्रेस की नेता चंद्रिमा भट्टाचार्य के पार्टी के सभी पदों से इस्तीफे के बाद भाजपा ने ममता बनर्जी पर हमला बोला है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि TMC लगातार कमजोर हो रही है और उसके नेता पार्टी छोड़ रहे हैं।
2 min read
Google source verification
sahnawaj hussain

SHAHNAWAZ HUSSAIN (Photo : IANS)

Shahnawaz Hussain on TMC: तृणमूल कांग्रेस की वरिष्ठ नेता चंद्रिमा भट्टाचार्य के इस्तीफे पर बीजेपी (BJP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन (Shahnawaz Hussain) ने ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) और अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) के नेतृत्व पर निशाना साधा। शाहनवाज हुसैन ने दावा किया कि ममता बनर्जी के तानाशाही रवैये की वजह से उनके सबसे करीबी और पुराने साथी भी उन्हें छोड़कर जा रहे हैं और पार्टी जल्द ही पूरी तरह से बिखरने की कगार पर है। उन्होंने कहा कि आखिरकार तृणमूल कांग्रेस सिर्फ बुआ-भतीजे की पार्टी बनकर रह जाएगी और उसमें कोई दूसरा नहीं बचेगा।

क्या बोले शाहनवाज हुसैन?

भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने चंद्रिमा भट्टाचार्य के TMC के सभी पदों से इस्तीफा देने पर कहा, "ममता बनर्जी से सभी बारी-बारी बिछड़ रहे हैं। एक दिन ऐसा आएगा कि उनकी पार्टी केवल बुआ-भतीजे की पार्टी बनकर रह जाएगी। उनके साथ कोई नहीं रहेगा। टीएमसी टुकड़े-टुकड़े से जुड़ी थी, अब टुकड़े-टुकड़े हो गई है। आज यह बुआ-भतीजे की पार्टी हो गई है। अधिकांश सांसद, विधायक, पार्षद और कार्यकर्ता उन्हें छोड़कर चले गए…"

दिलीप घोष ने भी साधा निशाना

मीडिया से बातचीत के दौरान दिलीप घोष ने तंज कसते हुए कहा, देश में एक समय अवॉर्ड लौटाने का दौर चला था। अब तृणमूल कांग्रेस में इस्तीफे देने का दौर शुरू हो गया है। लगता है कि आने वाले दिनों में यह सिलसिला और भी तेज हो सकता है।

चंद्रिमा भट्टाचार्य के इस्तीफे के बाद बढ़ी राजनीतिक चर्चा

चंद्रिमा भट्टाचार्य के संगठनात्मक पदों से इस्तीफे के बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति में नई चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। विपक्ष इसको तृणमूल कांग्रेस के भीतर बढ़ते असंतोष से जोड़कर देख रहा है, जबकि पार्टी की ओर से अब तक इस मामले पर कोई विस्तृत आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

चंद्रिमा भट्टाचार्य का राजनीतिक सफर

चंद्रिमा भट्टाचार्य का राजनीतिक सफर कांग्रेस से शुरू होकर 2009 में TMC में शामिल होने के बाद चमका। 2011 में दम दम उत्तर से MLA बनीं और ममता सरकार में कानून, वित्त, स्वास्थ्य, भूमि सुधार जैसे विभागों की मंत्री रहीं। 2021 में फिर विधायक चुनी गईं। हाल ही में TMC की बंगाल प्रदेश अध्यक्ष बनीं, लेकिन 2026 चुनाव में हार और पार्टी संकट के बाद जुलाई 2026 में सभी पदों से इस्तीफा दे दिया।