
Shashi Tharoor (Photo - ANI)
केरल विधानसभा चुनाव (Kerala Assembly Election) में अब बस कुछ ही हफ्ते बचे हैं। केरल विधानसभा चुनाव 9 अप्रैल को एक ही चरण में होंगे और वोटों की गिनती 4 मई को होगी और सामने आ जाएगा कि केरल में किसकी सरकार बनेगी। सभी राजनीतिक दल चुनाव में जीत के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं। इसी बीच कांग्रेस (Congress) सांसद शशि थरूर (Shashi Tharoor) ने एक बड़ा बयान दिया है।
पत्रकारों से बात करते हुए जब तिरुवनंतपुरम (Thiruvananthapuram) से कांग्रेस के थरूर से केरल विधानसभा चुनाव के बारे में सवाल किया, तो वह आत्मविश्वास से भरे नज़र आए। उन्होंने जवाब दिया - "केरल में होने वाले विधानसभा चुनाव में हम ही जीतेंगे।" गौरतलब है कि केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट - यूडीएफ (United Democratic Front - UDF) और मौजूदा लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट - एलडीएफ (Left Democratic Front - LDF) के बीच कड़ी टक्कर हो सकती है।
थरूर ने कांग्रेस की जीत का भरोसा जताते हुए चुनाव की तारीफ जल्दी होने पर बात की। उन्होंने कहा, "चुनाव जल्दी होने की वजह से नए उम्मीदवारों के पास तैयारी के लिए काफ़ी कम समय बचा है। चुनाव किसी की भी उम्मीद से कहीं ज़्यादा जल्दी हो रहे हैं। इसलिए क्योंकि मौजूदा सरकार में सभी मौजूदा सदस्य हैं, उन्हें तैयारी के लिए कम समय चाहिए। जबकि हमारे पास नए उम्मीदवार हैं जिन्हें बाहर जाकर मतदाताओं और वोटरों से जान-पहचान बनानी है। ऐसे में हमारे उम्मीदवारों के पास समय कम है, लेकिन फिर भी मुझे पूरा भरोसा है कि चुनाव में कांग्रेस के नेतृत्व में यूडीएफ को जीत हासिल होगी।"
कांग्रेस ने मंगलवार को आगामी केरल विधानसभा चुनाव के लिए अपने 55 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। पिछले कुछ समय से अटकलों का बाजार गर्म है कि केरल से कुछ सांसद भी चुनाव लड़ना चाहते हैं। इस सवाल पर थरूर ने जवाब दिया, "मैं इस विवाद में नहीं पड़ना चाहता, लेकिन ऐसा करना पार्टी के लिए एक 'बड़ी पूंजी' हो सकती है। दो या तीन ऐसे सांसद हैं जो चुनाव लड़ना चाहते हैं। व्यक्तिगत तौर पर मुझे लगता है कि वो पार्टी के लिए बहुत फायदेमंद होंगे। इसलिए अगर वो चुनाव लड़ना चाहते हैं, तो मुझे इसमें कोई दिक़्क़त नहीं है। हालांकि उम्मीदवारों की अंतिम सूची आखिरकार पार्टी आलाकमान ही तय करता है।"
Updated on:
18 Mar 2026 10:31 am
Published on:
18 Mar 2026 10:26 am
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
