23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Axiom-4 Mission: स्पेस में गूंजा ‘जय हिंद’ का नारा, स्पेस से शुभांशु शुक्ला का पहला मैसेज, जानें अंतरिक्ष में कब रखेंगे कदम

Mission Axiom-4: ISS पहुंचने के बाद शुभांशु ने अपने पहले संदेश में कहा, "जय हिंद! भारत की धरती से अंतरिक्ष तक, यह यात्रा हर भारतीय के सपनों को समर्पित है।"
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Devika Chatraj

•

Updated: 25 Jun 2025, 10:04 PM IST

Axiom-4 मिशन (Axiom-4 Mission) के तहत भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला (Shubhanshu Shukla) अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पहुंचे और वहां से उनका पहला संदेश 'जय हिंद' के उद्घोष के साथ भारत को गौरवान्वित किया। यह मिशन नासा और स्पेसएक्स के सहयोग से लॉन्च किया गया, जिसमें फाल्कन-9 रॉकेट ने केनेडी स्पेस सेंटर से उड़ान भरी। भारतीय समयानुसार 26 जून की शाम 4.30 बजे अंतरिक्ष में पहुंचेंगे।

शुभांशु का पहला मेसेज

ISS पहुंचने के बाद शुभांशु ने अपने पहले संदेश में कहा, "जय हिंद! भारत की धरती से अंतरिक्ष तक, यह यात्रा हर भारतीय के सपनों को समर्पित है।" इस संदेश ने देशभर में उत्साह की लहर दौड़ा दी।

मिशन का महत्व

Axiom-4 मिशन भारत के लिए इसलिए भी खास है क्योंकि 41 साल बाद कोई भारतीय अंतरिक्ष यात्री ISS पर पहुंचा है। शुभांशु इस मिशन में वैज्ञानिक प्रयोगों और तकनीकी अनुसंधान में हिस्सा लेंगे, जो भारत की अंतरिक्ष महत्वाकांक्षाओं को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। अंतरिक्ष में जाने के लिए क्या शुभांशु शुक्ला को मिलेंगे पैसे, यह खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

देश की प्रतिक्रिया

प्रधानमंत्री से लेकर आम नागरिक तक, हर कोई शुभांशु की इस उपलब्धि पर गर्व कर रहा है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें "प्रभु श्रीराम की धरती का लाल" बताते हुए बधाई दी। देशभर में लोग इसे 'मेड इन इंडिया' की जीत के रूप में देख रहे हैं।

यह भी पढ़ें - Axiom-4 मिशन के लिए चुना गया फॉल्कन रॉकेट, क्यों माना जाता है दुनिया का सबसे ताकतवर लॉन्च व्हीकल?