30 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CJP के आंदोलन से चमकी किस्मत: 5 हजार से 8 लाख अधिक फॉलोअर्स, रातों-रात स्टार बने अभिनव बिष्ट

Abhinav Bisht Influencer : दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में कई सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर भी पहुंचे थे। इस दौरान इंफ्लुएंसर्स द्वारा बनाई गई कई रील्स सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। उन्हीं में से एक रील कंटेंट क्रिएटर अभिनव बिष्ट की थी, जो तेजी से वायरल हो गई।
2 min read
Google source verification

भारत

image

kamlesh sharma

Jul 30, 2026

Abhinav Bisht influencer

Abhinav Bisht : (Photo-वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट X@SunainaHoley)

Abhinav Bisht Influencer : नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में कई सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर भी पहुंचे थे। इस दौरान इंफ्लुएंसर्स द्वारा बनाई गई कई रील्स सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। उन्हीं में से एक रील कंटेंट क्रिएटर अभिनव बिष्ट की थी, जो तेजी से वायरल हो गई। रील वायरल होने के बाद से अभिनव सोशल मीडिया पर सुर्खियों में हैं। CJP प्रोटेस्ट के दौरान बनाए गए उनके इंस्टाग्राम रील्स इतने वायरल हुए कि उन्हें रातों-रात लाखों फॉलोअर्स और करोड़ों व्यूज मिल गए।

5 हजार से सीधे 8 लाख अधिक पहुंचे फॉलोअर्स

एक्स पर यूजर्स के दावों के मुताबिक, प्रदर्शन से पहले अभिनव के इंस्टाग्राम पर महज 5 हजार फॉलोअर्स थे, जो अब बढ़कर 8 लाख के पार पहुंच चुके है। उनके कई वीडियोज पर मिलियन में व्यूज आने लगे हैं। अभिनव की जो रील सबसे ज्यादा वायरल हुई थी उसके 166 मिलियन व्यूज हो चुके हैं।

CJP प्रोटेस्ट के वीडियो से मिली पहचान

अभिनव बिष्ट को पहचान जंतर-मंतर पर हुए CJP प्रदर्शन के वीडियो से मिली। उन्होंने इंस्टाग्राम रील्स और टिकटॉक-स्टाइल एडिटिंग के जरिए प्रदर्शन की हल्की-फुल्की और दिलचस्प झलकियां दिखाईं। RAF के जवानों के पीछे खड़े होकर दोस्तों के साथ बनाई गई उनकी एक रील ने तो सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। इस रील के 162 मिलियन से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं और 68 लाख लाइक्स और 1.36 लाख से अधिक कमेंट्स आए।

पढ़ाई से लेना-देना नहीं, सिर्फ व्यूज का खेल

हाल ही में अभिनव बिष्ट की रील वायरल होने के बाद वे एक नया फोन खरीदते नजर आए, जिसके बाद सवाल उठने लगे कि क्या इस आंदोलन से मूल मुद्दे के बजाय इंफ्लुएंसर्स को ज्यादा फायदा पहुंचा? एक्स यूजर सुनैना होले ने लिखा, 'अधिकांश लोगों ने इस विरोध-प्रदर्शन में सिर्फ लाइक्स, व्यूज और फॉलोअर्स के लिए हिस्सा लिया।

यह 100 प्रतिशत व्यक्तिगत फायदे के लिए था, छात्रों के हित से इसका कोई लेना-देना नहीं था। उन्होंने आगे लिखा कि रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) पर रील्स बनाकर पैसे कमाए गए और उनका पढ़ाई से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं है। वहीं, 'भीम' नामक एक अन्य यूजर ने लिखा कि इस आंदोलन से अगर किसी का असली फायदा हुआ है, तो वे सिर्फ लाइक्स के भूखे सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स और संगठन के नेता हैं।

सस्पेंड हुआ था अकाउंट

विवादों के बीच अभिनव बिष्ट का मूल इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड भी हो गया था। अभिनव ने बताया कि उनका अकाउंट सस्पेंड होने के बाद वे रात में सो नहीं पाए। हालांकि बाद में उनका पुराना अकाउंट भी बहाल हो गया।