7 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब स्पाइसजेट की एयर होस्टेस संग बदसलूकी, दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया छेड़छाड़ का केस

Spicejet की एयर होस्टेस संग बदतमीजी करने वाले पर दिल्ली पुलिस ने एक्शन लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस ने आरोपी खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है।

less than 1 minute read
Google source verification
spicejet flight

spicejet flight

देश में बीते कुछ दिनों से फ्लाइट में होस्टेस, पायलट और केबिन क्रू से बदतमीजी और बदसलूकी के मामले लगातार बढ़ रहे है। एयर इंडिया, गो फर्स्ट एयरलाइन के बाद अब स्पाइसजेट की फ्लाइट में एयर होस्टेस से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। यह घटना सोमवार की है। स्पाइसजेट की फ्लाइट दिल्ली से हैदराबाद जा रही थी। अब इस मामले में दिल्ली पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें आरोपी एक महिला क्रू के साथ बात कर रहा है। इसमें महिला क्रू अन्य महिला क्रू के बारे में आरोपी को बता रही है कि वह रो रही है।


स्पाइसजेट के एक सुरक्षा अधिकारी ने एक पैसेंजर द्वारा केबिन क्रू से हुई बदतमीजी के मामले में शिकायत की थी। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना में शिकायत के बाद पुलिस द्वारा आईपीसी की धारा 354A के तहत मामला दर्ज किया गया।


दिल्ली पुलिस के एयरपोर्ट डीसीपी रवि कुमार ने बताया कि सोमवार शाम 16:39 बजे शिकायत की एक कॉल आई थी। शिकात में बताया गया कि एक यात्री ने दिल्ली से हैदराबाद जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट संख्या 8133 में एक केबिन क्रू से बदसलूकी की गई। कॉल स्पाइसजेट एयरलाइंस के सुरक्षा अधिकारी सुशांत श्रीवास्तव द्वारा की गई थी। यात्री अबसार आलम निवासी जामिया नगर दिल्ली परिवार के साथ हैदराबाद जा रहा था।


पुलिस ने बताया कि जब विमान उड़ान भरने के लिए तैयार था, उसी वक्त आरोपी ने एयर होस्टेस के साथ बदतमीजी की। इसके बाद उसे और उसके एक साथी को फ्लाइट से उतार दिया गया। फिर स्पाइस जेट के सुरक्षाकर्मियों और पीसीआर कर्मचारियों द्वारा उसे थाने ले जाया गया।