
Cock Rooster in Kerala: केरल के पथानामथिट्टा जिले के पल्लिकल गांव में एक अनोखा विवाद खड़ा हो गया। यह मामला न जमीन को लेकर, न पैसे को लेकर, बल्कि एक मुर्गे की सुबह की बांग को लेकर है। बुजुर्ग राधाकृष्णन कुरुप को हर सुबह 3 बजे उनके पड़ोसी अनिल कुमार के मुर्गे की तेज बांग से परेशानी हो रही थी। रोज नींद खराब होने के सिलसिले से परेशान होकर कुरुप ने अदूर राजस्व संभागीय कार्यालय में मुर्गें की बांग से नींद में खलल की आधिकारिक शिकायत दर्ज कर दी। अधिकारियों ने शिकायत को गंभीरता से लिया और दोनों पक्षों को बुलाने के साथ खुद मौके का निरीक्षण किया।
पड़ोसी के मुर्गे की बांग के कारण बुजुर्ग को सोने में बेहद परेशानी का सामना करना पड़ता था। इससे परेशां हो कर उन्होंने अपने पड़ोसी अनिल कुमार के मुर्गे के खिलाफ अदूर के राजस्व संभागीय कार्यालय (RDO) में शिकायत दर्ज कराई।
पाया गया कि अनिल अपने मुर्गों को घर की ऊपरी मंजिल पर रखते हैं, जिससे उनकी बांग ज़्यादा तेज सुनाई देती थी। जांच के नतीजों के आधार पर आदेश दिया गया है कि अनिल कुमार को 14 दिनों के भीतर अपने पोल्ट्री शेड को घर के दक्षिणी हिस्से में शिफ्ट करना होगा ताकि कुरुप की परेशानी दूर हो सके।
Published on:
20 Feb 2025 10:25 am
