6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सिक्किम में आया भूकंप, घरों से भागे लोग, रिएक्टर स्केल पर 4.5 तीव्रता दर्ज

सिक्किम में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिएक्टर स्केल पर 4.5 तीव्रता दर्ज की गई है। भूकंप के आफ्टर शॉक आज सुबह भी महसूस किए गए। पढ़ें पूरी खबर...

less than 1 minute read
Google source verification

भूकंप (Photo: IANS)

आज पूर्वोत्तर भारत में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फोर सिस्मोलॉजी ने कहा कि सिक्किम में देर रात 1 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.5 की मापी गई है। भूकंप रात 1 बजकर 9 मिनट पर आया। इस भूकंप का केंद्र ग्यालशिंग में 10 किमी की गहराई में था। अब तक भूकंप के कारण किसी जान-मान के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है।

सिक्किम के अन्य इलाकों में भी आधी रात भूकंप के कई झटके महसूस किए गए। राजधानी गंगटोक, मंगन, नामची में 2 से लेकर 4 की तीव्रता तक के भूकंप के झटके लगे हैं। लगातार आ रहे भूकंप ने लोगों को दहला कर रख दिया है। भूकंप का आफ्टर शॉक आज सुबह 6 बजे भी महसूस किए गए। इस बार रिक्टर स्केल पर 3.9 रही भूकंप की तीव्रता रही। इस बार भूकंप का केंद्र सोरेंग में था।