
देश में इन दिनों लोकसभा चुनाव चल रहा है। चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद से ही जहां राजनीतिक पार्टियां पूरी तरह से चुनाव प्रचार में उतर चुकी है तो वहीं, उनके समर्थक भी अपने नेता को संसद में पहुंचाने के लिए पूरी तरह से उनके चुनाव प्रचार में जुट गए है। इसी कड़ी में आंध्र प्रदेश के एक शख्स ने अभिनेता से नेता बने पवन कल्याण के लिए ऐसी दीवानगी दिखाई है, जो आपने शायद ही कहीं देखी या सुनी हो। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कल्याण की जनसेना पार्टी के एक समर्थक ने शादी के कार्ड में पार्टी का घोषणा पत्र छपवा दिया है।
शादी के कार्ड में छपवाया पार्टी का घोषणापत्र
आंध्र प्रदेश के काकिनाडा का रहने वाले एक युवक ने आगामी लोकसभा चुनाव में पवन कल्याण को जीताने के लिए अपनी शादी के कार्ड में पार्टी का घोषणा पत्र छपवा दिया। यही नहीं, उसने आमंत्रित किए गए लोगों से पवन कल्याण को पीथमपुर से वोट देने की भी अपील की है। एएनआई की ओर से एक्स पर शेयर किए गए वीडियो में यह शख्स शादी का कार्ड लोगों को वितरित करते हुए देखा जा सकता है।
बीजेपी-टीडीपी के साथ गठबंधन
गौरतलब है कि तेलुगु सुपरस्टार पवल कल्याण राजनीति में एंट्री ले चुके हैं और उन्होंने अपनी जनसेना पार्टी भी बनाई है। हालिया तेलंगाना विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी एनडीए गठबंधन में शामिल थी। आंध्र प्रदेश में आगामी लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में भी उनकी पार्टी भाजपा-टीडीपी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है।
Updated on:
06 Apr 2024 05:12 pm
Published on:
06 Apr 2024 05:10 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
