6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सुखबीर सिंह बादल ने शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, जानें अब कब होगा चुनाव

Sukhbir Singh Badal Resigned: सुखबीर सिंह बादल 2008 में पार्टी के अध्यक्ष बने थे। वह 16 साल दो महीने तक पार्टी के अध्यक्ष रहे। इससे पहले पार्टी के अध्यक्ष उनके पिता प्रकाश सिंह बादल थे। प्रकाश सिंह बादल 12 साल तक पार्टी के अध्यक्ष थे।

2 min read
Google source verification

Sukhbir Singh Badal: शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष पद से शनिवार को सुखबीर सिंह बादल (Sukhbir Singh Badal) ने इस्तीफा दे दिया। पंजाब के पूर्व मंत्री दलजीत सिंह चीमा ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। सुखबीर सिंह बादल ने अगले चुनाव का रास्ता साफ करने के लिए इस्तीफा दिया। एक्स पर पोस्ट करते हुए दलजीत सिंह चीमा (Daljit Singh Cheema) ने लिखा शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने नये अध्यक्ष के चुनाव का रास्ता साफ करने के लिए आज पार्टी कार्यसमिति को अपना इस्तीफा सौंप दिया। उन्होंने अपने नेतृत्व में विश्वास व्यक्त करने तथा पूरे कार्यकाल के दौरान पूर्ण समर्थन एवं सहयोग देने के लिए सभी पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया।

सोमवार को बुलाई बैठक

सुखबीर सिंह बादल के इस्तीफा देने के बाद अकाली दल कार्यसमिति के अध्यक्ष बलविंदर सिंह भूंदड़ ने आगे की रणनीति तय करने के लिए सोमवार को दोपहर 12 बजे चंडीगढ़ स्थित पार्टी मुख्लायल में कार्यसमिति की बैठक बुलाई है। अकाली दल के अध्यक्ष, पदाधिकारियों और कार्यसमिति के लिए 14 दिसंबर को चुनाव होगा। इसमें शिरोमणि अकाली दल के नए अध्यक्ष को भी चुना जाएगा। 

‘शिअद लोकतांत्रिक पार्टी हैं’

शिरोमणि अकाली दल (SAD) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफे पर शिअद नेता दलजीत सिंह चीमा ने कहा शिरोमणि अकाली दल एक लोकतांत्रिक पार्टी है और पार्टी के संविधान के अनुसार हर पांच साल बाद अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होते हैं। हमारा आखिरी चुनाव 14 दिसंबर 2019 को हुआ था। अगले महीने 14 दिसंबर को हम 5 साल पूरे करने जा रहे हैं। इसलिए, यह एक लोकतांत्रिक प्रक्रिया है कि अध्यक्ष ने इस्तीफा दे दिया है। 18 नवंबर को पार्टी प्रमुख के साथ हमारी कार्यसमिति की बैठक है। इसमें इस्तीफे पर विचार किया जाएगा और चुनाव का विस्तृत कार्यक्रम भी जारी किया जाएगा। चुनाव कोई भी लड़ सकता है, अंतिम निर्णय सदन में होना है, जिसके पास बहुमत होगा उसे ही अध्यक्ष चुना जाएगा।

2008 में बने थे अध्यक्ष

बता दें कि सुखबीर सिंह बादल 2008 में पार्टी के अध्यक्ष बने थे। वह 16 साल दो महीने तक पार्टी के अध्यक्ष रहे। इससे पहले पार्टी के अध्यक्ष उनके पिता प्रकाश सिंह बादल (Parkash Singh Badal) थे। प्रकाश सिंह बादल 12 साल तक पार्टी के अध्यक्ष थे।

यह भी पढ़ें-Jharkhand Election: हेमंत सोरेन से लेकर बाबूलाल मरांडी तक…दूसरे चरण में इन दिग्गजों की साख दांव पर