18 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फोन बंद, घर पर ताला, कहां फरार है TCS केस की आरोपी निदा खान, क्यों पुलिस नहीं लगा पा रही उसका पता

TCS Nashik case: TCS मामले में फरार चल रही आरोपी निदा खान की लोकेशन को लेकर पुलिस और परिवार के बीच विरोधाभास बना हुआ है। फोन बंद और घर लॉक मिलने से जांच और जटिल हो गई है। प्रेगनेंसी दावा और कानूनी तैयारी ने केस को नया मोड़ दिया है।

2 min read
Google source verification
Nida Khan

निदा खान (फोटो- Mohd Shadab Khan एक्स पोस्ट)

TCS Nashik case: नासिक स्थित TCS कंपनी के BPO से जुड़ा विवाद राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का केंद्र बना हुआ है। यह मामला कंपनी में महिला कर्मचारियों के कथित यौन उत्पीड़न और उन पर दबाव बनाकर उनका धर्म परिवर्तन कराने के आरोपों से जुड़ा है। मामले सामने आने के बाद से अब तक कई लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, लेकिन इस पूरे कांड की मास्टरमाइंट कही जाने वाली निदा खान अभी भी फरार है। जबकि निदा के परिवार का कहना है कि वह मुंबई में ही है। इसी विरोधाभास ने जांच को और पेचीदा बना दिया है।

पुलिस निदा की लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश कर रही

पुलिस के अनुसार निदा खान की सटीक लोकेशन अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। जांच एजेंसियों ने उसे ट्रेस करने के लिए तकनीकी सर्विलांस और ग्राउंड ऑपरेशन शुरू कर दिए हैं। तीन अलग-अलग टीमें उसकी तलाश में लगी हैं। पुलिस ने बताया कि उसके पति से पूछताछ की गई, जिसने कहा कि वह एक रिश्तेदार के घर रह रही है, लेकिन जब टीम वहां पहुंची तो घर बंद मिला। इसके अलावा, निदा और उसके परिजनों के मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ पाए गए, जिससे शक और गहरा गया है।

परिवार ने कहा निदा किसी से भाग नहीं रही

निदा खान के परिवार ने पुलिस के दावे को गलत बताया है। उनके मुताबिक, वह जनवरी 2026 से अपने पति के साथ मुंबई में रह रही है और किसी से नहीं छिप रही। उनके मामा ने कहा, वह किसी से भाग नहीं रही है और अब तक कोई पुलिस अधिकारी हमारे घर पूछताछ के लिए नहीं आया। परिवार ने यह भी बताया कि निदा गर्भवती है और मानसिक तनाव में है। उसके वकील ने अग्रिम जमानत के लिए आवेदन की तैयारी की बात कही है। हालांकि, जांच एजेंसियां इस दावे की मेडिकल रिकॉर्ड के जरिए पुष्टि कर रही हैं।

कंपनी ने दी मामले में सफाई

वहीं दूसरी तरफ कंपनी ने साफ किया है कि निदा खान किसी भी मैनेजमेंट या HR पद पर नहीं थी। वह केवल प्रोसेस एसोसिएट के तौर पर काम कर रही थी और उसकी कोई नेतृत्व भूमिका नहीं थी। बता दें कि इस पूरे विवाद की शुरुआत तब हुई जब कंपनी की एक महिला कर्मचारी ने झूठे शादी के वादे पर रिश्ते में फंसाने का आरोप लगाया। इसके बाद कई और महिलाओं ने भी शिकायत दर्ज कराई। 2022 से 2026 के बीच कुल नौ FIR दर्ज की गई हैं। जांच में ईमेल, चैट, कॉल रिकॉर्ड और CCTV फुटेज जैसे डिजिटल सबूत जुटाए गए हैं, जिनकी मदद से इसे पूरे मामले का खुलासा हुआ और पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी शुरू की। पुलिस को शक है कि कुछ कर्मचारी मिलकर शिकायतों को दबाने की कोशिश कर रहे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए एक SIT गठित की गई है।