
Tej Pratap Yadav will resigned from RJD 3rd time
राजद में दो भाइयों के बीच का टकराव लालू यादव के जेल जाने के बाद से खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। एक बार फिर से लालू यादव के बड़े बेटे और राजद नेता तेज प्रताप यादव ने अपनी पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया है। अपने ट्विटर हैन्डल के जरिए उन्होंने ये जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि अपने पिता से मिलने के बाद वो पार्टी से इस्तीफा दे देंगे।
तेज प्रताप ने ट्वीट कर लिखा, "मैं अपने पिता के नक्शे कदम पर चलने का काम किया । सभी कार्यकर्ताओं को सम्मान दिया जल्द अपने पिता से मिलकर अपना इस्तीफा दूंगा।"
तेज प्रताप के इस इस्तीफे की घोषणा से पहले राजद के एक नेता ने उनपर मारपीट का आरोप लगाया था। आरजेडी के पटना महानगर युवा अध्यक्ष रामराज यादव ने पत्रकारों से बातचीत में कहा था कि 'तेज प्रताप ने उन्हें तीन दिन पहले इफ्तार पार्टी के दौरान राबड़ी देवी के आवास पर एक कमरे में बंद कर मारपीट की थी। उन्होंने इसका वीडियो भी बनाया था और तब से मैं सदमे में हूँ।'
रामराज ने बताया था कि तेज प्रताप ने उन्हें पार्टी छोड़ने की धमकी दी थी। इसके बाद सोमवार को रामराज यादव ने पार्टी कार्यालय में जाकर अपना इस्तीफा सौंप दिया था। इस घटना के बाद ही तेज प्रताप का ट्वीट सामने आया है।
हालांकि, ये कोई पहली बार नहीं है जब तेज प्रताप अपनी ही पार्टी को छोड़ने के लिए चर्चा में हैं। वर्ष 2019 और फिर वर्ष 2021 में वो राजद पार्टी को छोड़ने के कारण चर्चा में थे। दोनों ही समय उनका अपने भाई के साथ मतभेद चरम पर था।
Updated on:
26 Apr 2022, 8:00 AM IST
Published on:
25 Apr 2022, 9:49 PM IST
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.