6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तेजस्वी यादव का भाजपा पर हमला कहा, खिलाफ बोले तो जेल और साथ रहे तो हरिश्चंद्र कहलाएंगे

CPI-M 11th General Convention भाकपा माले के 11वें महाधिवेशन में बिहार सीएम नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी शामिल हुए। दोनों भाजपा के खिलाफ जमकर बरसे।

2 min read
Google source verification
tejashwi_yadav.jpg

तेजस्वी यादव का भाजपा पर हमला कहा, खिलाफ बोले तो जेल और साथ रहे तो हरिश्चंद्र कहलाएंगे

CPI-M के 11वें जनरल कन्वेंशन में बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भाजपा पर हमला करते हुए कहाकि, आज देश का माहौल और परिस्थिति ऐसी है कि भाजपा के खिलाफ बोलने पर आप पर छापे मारे जाएंगे। चरित्र हनन किया जाएगा। छवि को बिगाड़ा जाएगा या जेल भेजा जाएगा और अगर आप भाजपा के साथ रहोगे तो आप हरिश्चंद्र कहलाएंगे। उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भाजपा पर बरसते हुए कहाकि, BJP के साथ रहने पर आप पर कितना भी दाग लगा होगा, वाशिंग मशीन के अंदर साफ कर दिया जाएगा। आप सब लोग देश के संविधान को बचाने के लिए लड़ रहे हैं इसलिए हम आप सबको धन्यवाद देते हैं।

20 फरवरी तक चलेगा भाकपा माले का 11वां महाधिवेशन

पटना में 15 फरवरी से भाकपा माले का 11वां महाधिवेशन चल रहा है। एक रैली की गई जिसमें संताल परगना के करीब एक हजार कार्यकर्ता शामिल हुए। इस अधिवेशन में 2024 के चुनाव में भाजपा हटाओ देश बचाओ की रणनीति बनाई जाएगी। भाकपा माले के 11वें महाधिवेशन में बिहार सीएम नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी शामिल हुए। भाकपा माले का 11वां महाधिवेशन 20 फरवरी को खत्म होगा।

हम इंतज़ार कर रहे हैं बस आप लोग (कांग्रेस) जल्दी लें फैसला : नीतीश कुमार

CPI-M के 11वें जनरल कन्वेंशन में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी भाजपा पर जमकर वार किया। नीतीश कुमार मंच से ऐलान किया कि, हम इंतज़ार कर रहे हैं बस आप लोग (कांग्रेस) जल्दी फैसला लें। अगर मेरा सुझाव मानें और सब साथ मिलकर लड़ें तो ये (भाजपा) 100 से नीचे जाएंगे लेकिन अगर मेरा सुझाव नहीं मानेंगे तो क्या होगा वो आप जानिए।

बिहार महागठबंधन की 25 फरवरी को पूर्णिया में 'एकजुटता रैली'

भाजपा के खिलाफ बिहार में सत्तारूढ़ महागठबंधन भी अब आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू करने वाली है। महागठबंधन इसकी शुरूआत सीमांचल के पूर्णिया से करेगी, जहां 25 फरवरी को एक रैली आयोजित की जा रही है। पूर्णिया की रंगभूमि मैदान की रैली से परिवर्तन का आगाज होगा। सीपीआई के विजय नारायण मिश्रा ने कहा कि, महागठबंधन की रैली का उद्देश्य साम्प्रदायिक विभाजन की राजनीति को जवाब है।

यह भी पढ़े - क्या भारत का हिंदू राष्ट्र बनना संभव है, नीतीश कुमार ने दिया जवाब