Video : तेजस्वी यादव का तंज, भाजपा से नाराज हैं बजरंग बली
कर्नाटक चुनाव के नतीजों से पहले बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहाकि, भगवान बजरंग बली भाजपा से नाराज हैं। कर्नाटक विधानसभा चुनाव मतगणना शनिवार 13 मई को होगी। मतगणना यानि की वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू होगी। और पूरी संभावना है कि, कर्नाटक चुनाव रिजल्ट शाम तक आ जाए। और यह पता चल जाएगा कि, कर्नाटक का नया सीएम कौन होगा। भाजपा का या कांग्रेस। या फिर त्रिशंकु विधानसभा बनेगी।