3 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रेप पीड़िता की मां का इलाज करने गए डॉक्टर को आरोपियों ने पेड़ से बांधकर पीटा, तेजस्वी ने तालिबान से की तुलना

दबंगों द्वारा डॉक्टर को इतना मारा गया कि वह लहूलुहान हो गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद राजद नेता तेजस्वी यादव ने इसे शेयर करते हुए बिहार सरकार पर तीखा हमला बोला।

2 min read
Google source verification

गया

image

Ashib Khan

Jun 04, 2025

दबंगों ने डॉक्टर के साथ की मारपीट (Photo- Patrika)

Bihar Crime: बिहार के गया जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां रेप पीड़िता की मां का इलाज करने गए डॉक्टर जितेंद्र यादव को आरोपियों ने कथित तौर पर पेड़ से बांधकर बुरी तरह पीटा। यह घटना गुरपा थाना क्षेत्र के हाराखुरा गांव की बताई जा रही है। दरअसल, दबंगों द्वारा डॉक्टर को इतना मारा गया कि वह लहूलुहान हो गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद राजद नेता तेजस्वी यादव ने इसे शेयर करते हुए बिहार सरकार पर तीखा हमला बोला।

तेजस्वी यादव ने शेयर किया वीडियो

राजद नेता तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो शेयर किया। तेजस्वी ने लिखा- "बिहार की स्थिति तालिबान से भी बदतर है। गया में रेप पीड़िता की मां का इलाज करने गए डॉक्टर को आरोपियों ने पेड़ से बांधकर पीट-पीटकर खून से लथपथ कर दिया। 20 साल के भ्रष्ट एनडीए शासन के बाद पुलिस और प्रशासन पूरी तरह से अपराध रोकने, अपराधियों को पकड़ने और न्याय दिलाने में असमर्थ है। नतीजतन, लोग कानून अपने हाथ में ले रहे हैं।

पुलिस ने डॉक्टर को कराया मुक्त

दरअसल, दबंगों द्वारा डॉक्टर की पिटाई की जा रही थी। वहीं उसकी भांजी ने इसे देख लिया और पुलिसकर्मियों को घटना की पूरी बात बताई। बच्ची की बात सुनकर पुलिस तुरंत हरकत में आई और मौके पर पहुंची। हालांकि पुलिस को देखकर दबंग मौके से फरार हो गए। इसके बाद पेड़ से बंधे डॉक्टर को पुलिस ने मुक्त कराया और अस्पताल में भर्ती कराया।

आरोपियों की तलाश जारी

डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर को मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं मामले में पुलिस ने कहा कि घायल डॉक्टर को गया में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें- Dalit Girl Rape Case : बिहार सरकार का बड़ा फैसला, प्रभारी डॉक्टर को हटाया, एक सस्पेंड

दबंग केस वापस लेने का बना रहे दबाव

रेप पीड़िता की मां ने बताया कि चार साल पहले तीन लोगों ने उसकी बेटी के साथ रेप किया था। इस मामले में अभी तक केस चल रहा है। घटना में एक आरोपी पकड़ा गया, लेकिन अन्य सभी फरार है। इस मामले में 30 मई को गवाही भी होनी थी। पीड़ित मां ने बताया कि घटना के बाद से ही दबंग केस वापस लेने के लिए दबाव बना रहे हैं।