1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिहार कांग्रेस ऑफिस में कार्यकर्ताओं के बीच हुई मारपीट, जमकर चले लात-घूसे, पूर्व एमएलसी अजय सिंह हुए घायल

Bihar Politics: इस घटना से कांग्रेस की अंदरूनी कलह सामने आ गई है। दरअसल, बिहार में साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने है।

less than 1 minute read
Google source verification

पटना

image

Ashib Khan

Jul 10, 2025

आरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हुई हाथापाई (Photo-IANS)

Bihar Congress: बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने है। विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के अंदरूनी कलह सामने आ गई है। आरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर मारपीट हुई। यह सब कांग्रेस के प्रभारी सचिव बिहार और भिलाई विधायक देवेंद्र प्रसाद के सामने हुआ। दरअसल, देवेंद्र यादव का सम्मान समारोह रखा गया था। इसी दौरान कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। इसमें कई कार्यकर्ता भी घायल हो गए। इस पूरी घटना में पूर्व एमएलसी अजय सिंह को चोट आई है।

वीडियो भी हुआ वायरल

इस घटना का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़ रहे है और एक दूसरे पर हाथापाई कर रहे है। वीडियो में कार्यकर्ता एक दूसरे के कपड़े खींचते भी नजर आ रहे है। इस हाथापाई में पूर्व एमएलसी अजय सिंह गुट के कार्यकर्ता का सिर फट गया।

एक कार्यकर्ता हुआ घायल

मारपीट की इस घटना में कांग्रेस का एक कार्यकर्ता घायल हो गया। घायल कार्यकर्ता की पहचान नावादा थाना क्षेत्र के सुनील कुमार सिंह के रूप में हुई है। सुनील कुमार सिंह के पिता शिवकुमार सिंह पार्टी के पूर्व उपाध्यक्ष और वर्तमान में पैक्स अध्यक्ष हैं।

कांग्रेस की खुली पोल

इस घटना से कांग्रेस की अंदरूनी कलह सामने आ गई है। दरअसल, बिहार में साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने है। कांग्रेस के प्रभारी सचिव बिहार के सामने इस तरह की घटना होना कांग्रेस के लिए चिंता का विषय बन गया है। साथ ही इस मामले से विरोधियों को सवाल उठाने का भी मौका मिल गया है।

आवेदन के आधार पर की जाएगी कार्रवाई

मामले को नवादा थानाध्यक्ष विपिन बिहारी ने कहा कि नारा लगाए जाने के दौरान हुए विवाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट की बात सामने आई है। आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।