25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

DLF एंबियंस मॉल को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने खाली कराया पूरा इलाका

सुरक्षा एजेंसियां धमकी की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए मामले की गहराई से जांच कर रही हैं और मॉल की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए उपाय किए जा रहे हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गुडगाँव

•

image

Anand Mani Tripathi

•

Updated: 17 Aug 2024, 4:51 PM IST

गुरुग्राम के एंबियंस मॉल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी एक ई-मेल के जरिए भेजी गई है। मॉल प्रबंधन को सूचित किया गया कि बिल्डिंग में बम प्लांट किए गए हैं और मॉल के अंदर मौजूद हर व्यक्ति की जान से मारने की धमकी दी गई है। ई-मेल में लिखा गया है कि “आप में से कोई भी बच नहीं पाएगा। आपकी मौत होनी है। मैंने बिल्डिंग में बम इसलिए लगाए, क्योंकि मुझे अपनी जिंदगी से नफरत है।”

मॉल प्रबंधन को ई-मेल मिलने पर पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही गुरुग्राम पुलिस और बम स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मॉल की पूरी तरह से तलाशी ली। मॉल को खाली कराया गया और सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया गया।पुलिस और बम स्क्वॉड टीम ने मॉल के अंदर सघनता से जांच की और स्थिति का जायजा लिया।

फिलहाल, सुरक्षा एजेंसियां धमकी की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए मामले की गहराई से जांच कर रही हैं और मॉल की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए उपाय किए जा रहे हैं। इस घटना ने मॉल में शॉपिंग कर रहे ग्राहकों और स्टाफ के बीच डर का माहौल पैदा कर दिया है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग