30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेंगलुरू हवाईअड्डे को बम से उड़ाने की धमकी, अधिकारियों ने शुरू की जांच

Threats to blow up Bangalore airport: बेंगलुरू हवाईअड्डे को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इस धमकी के बाद अधिकारियों के द्वारा पूरे एयरपोर्ट की अच्छे से जांच की जा रही है। एयरपोर्ट की जांच के लिए निरोधक दस्ता व डॉग स्क्वायड भी मौजूद है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Abhishek Kumar Tripathi

•

Updated: 20 May 2022, 10:43 AM IST

threats-to-blow-up-bangalore-airport-officials-begin-investigation.jpg

Threats to blow up Bangalore airport : कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु को बम से उड़ाने की धमकी के बाद सनसनी फैल गई। आज सुबह किसी अज्ञात व्यक्ति ने बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (KIA) को बम से उड़ाने की धमकी दी, जिसके बाद तुरंत सुरक्षा एजेंसी व स्थानीय पुलिस हरकत में आ गई। सीआईएसएफ, स्थानीय पुलिस और हवाई अड्डा सुरक्षा दल ने पूरे हवाईअड्डे की जांच की है। हालांकि अभी तक उन्हें किसी भी प्रकार का विस्फोटक नहीं मिल है।

बम की सूचना मिलने के बाद पूर्वोत्तर डिवीजन बेंगलुरु के पुलिस उपायुक्त अनूप शेट्टी ने बताया कि हमें एक बम के बारे में सूचना मिली है और हम सीआईएसएफ के साथ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की अच्छी तरह से जांच कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बेंगलुरु हवाई अड्डे के अधिकारियों ने अभी बताया है कि यह फेक कॉल लग रही है। पुलिस व जांच एजेंसी मामले की आगे जांच कर रही हैं।

यह भी पढ़ें: लालू यादव पर फिर शिकंजा, सीबीआई ने राजद सुप्रीमो से जुड़े 17 ठिकानों पर मारा छापा


हवाईअड्डे को बम से उड़ाने की धमकी निकली फेक

केंद्रीय खुफिया एजेंसी (Central Intelligence Agency) ने बताया कि शहर के 112 पुलिस नियंत्रण कक्ष में सुबह करीब 3.50 बजे एक धमकी भरा फोन आया, जिसके बाद संदिग्ध वस्तुओं व लावारिस बैग का पता लगाने के लिए हवाई अड्डे और पूरे टर्मिनल भवन के आसपास के क्षेत्रों की अच्छे से तलासी की गई। हालांकि लंबे तलासी अभियान के बाद अभी तक किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। इसके साथ ही केंद्रीय खुफिया एजेंसी व CISF की टीम ने कहा कि यह फेक कॉल था।