25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

TMC, CPI, NCP का राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा खत्म कार्यकर्ता मायूस, आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला शुरू पर AAP खुश जानें क्यों

TMC - CPI - NCP National party चुनाव आयोग ने सोमवार को तृणमूल कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) का राष्ट्रीय दल का दर्जा खत्म कर दिया है। TMC, CPI और NCP के दर्जे को कम करने पर आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला शुरू हो गया है।

2 min read
Google source verification
tmc.jpg

TMC, CPI, NCP का राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा खत्म कार्यकर्ता मायूस, आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला शुरू पर AAP खुश जानें क्यों

चुनाव आयोग ने सोमवार को तृणमूल कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) का राष्ट्रीय दल का दर्जा खत्म कर दिया है। चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश में रालोद, आंध्र प्रदेश में बीआरएस, मणिपुर में पीडीए, पुडुचेरी में पीएमके, पश्चिम बंगाल में आरएसपी और मिजोरम में एमपीसी को दिए गए राज्य स्तर की पार्टी का दर्जा भी समाप्त कर दिया। आम आदमी पार्टी (आप) को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दे दिया। इस प्रकार अब देश में सिर्फ छह दल राष्ट्रीय पार्टी कहलाने का हक रखते हैं। इनमे भाजपा, कांग्रेस, माकपा, बसपा, नेशनल पीपुल्स पार्टी और आम आदमी पार्टी शामिल हैं। आम आदमी पार्टी ने चुनाव आयोग से राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलने पर खुशी जताई है। तो TMC, CPI और NCP के दर्जे को कम करने पर आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला शुरू हो गया है।

इससे फर्क नहीं पड़ेगा - सौगता रॉय TMC

चुनाव आयोग द्वारा तृणमूल कांग्रेस (TMC) पार्टी से राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा वापस लेने पर सौगता रॉय ने कहाकि, तृणमूल कांग्रेस ने बहुत सी कठिनाइयां पार की है तो इसे भी हम पार कर लेंगे। हमें जो करना है वो हम करते रहेंगे...इससे फर्क नहीं पड़ेगा।

यह भी पढ़े - चुनाव आयोग ने AAP को दिया राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा, शरद पवार की NCP और TMC ने गंवाया

TMC और NCP क्षेत्रीय पार्टियां थी - सुकांता मजूमदार का वार

इस पर पश्चिम बंगाल के BJP अध्यक्ष सुकांता मजूमदार ने बालूरघाट में कहाकि, TMC, CPI और NCP इन तीन दलों में CPI राष्ट्रीय पार्टी थी, TMC और NCP क्षेत्रीय पार्टियां थी। बीच में इन्होंने राष्ट्रीय पार्टी बनने की कोशिश की, खासकर TMC अपने कोयला तस्करी के पैसे से गोवा, असम और मेघालय में गई लेकिन उन्हें मुंह की खानी पड़ी और अब उनका राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा भी चला गया। यह तो होना ही था।

सिर्फ पैसा खर्च कर कोई राष्ट्रीय पार्टी नहीं बन सकती - भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने मालदा में कहाकि, चुनाव आयोग ने TMC, CPI और NCP का राष्ट्रीय दर्जा समाप्त कर दिया है। TMC ने अपने राष्ट्रीय दर्जे को बरकरार रखने के लिए पूरे देश में बहुत पैसा खर्च किया लेकिन वे उसे बरकरार नहीं रख पाए...यह तो होना ही था सिर्फ पैसा खर्च कर कोई राष्ट्रीय पार्टी नहीं बन सकती है।

बड़ी बात, एक छोटी सी पार्टी को राष्ट्रीय दल का मिला दर्जा - सौरभ भारद्वाज

चुनाव आयोग से AAP P को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलने पर दिल्ली के मंत्री और AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने खुशी जताते हुए कहाकि, ये हमारी लिए बहुत बड़ी बात है कि एक छोटी सी पार्टी को राष्ट्रीय दल होने का दर्जा मिला है। ईश्वर हम सबको और हमारे राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को शक्ति दें कि वो इस पार्टी को और आगे ले जा सके और इस पार्टी के साथ पूरे देश को आगे ले जा सके।

यह भी पढ़े - एक अरब 22 करोड़ रुपए में खरीदा 'पी7' कार नम्बर प्लेट, दीवाने के शौक ने किया सबको हैरान