2 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

TMC Crisis: ‘बागी नेता अगर टीएमसी में लौट आते हैं तो मैं पार्टी से इस्तीफा दे दूंगा’, टूट के बीच अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

TMC: टीएमसी में जारी राजनीतिक संकट के बीच अभिषेक बनर्जी ने बागी नेताओं को खुली चुनौती देते हुए कहा कि अगर वे ममता बनर्जी के पास लौट आए तो वह एक घंटे के भीतर पार्टी से इस्तीफा दे देंगे। उन्होंने बागी नेताओं पर बीजेपी से समझौता करने का भी आरोप लगाया।
2 min read
Google source verification
Abhishek Banerjee

Abhishek Banerjee : अभिषेक बनर्जी को झटका: आंख के इलाज के लिए विदेश यात्रा की याचिका खारिज (फोटो-IANS)

Abhishek Banerjee: पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर जारी सियासी उठापटक के बीच पार्टी महासचिव अभिषेक बनर्जी ने बागी नेताओं को खुली चुनौती दी है। कोलकाता में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि जो नेता आज उन्हें निशाना बना रहे हैं, अगर वे ममता बनर्जी के पास वापस लौट आते हैं तो वह एक घंटे के भीतर पार्टी से इस्तीफा दे देंगे। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि टीएमसी छोड़ने वाले नेताओं ने बीजेपी के साथ समझौता किया है।

अभिषेक बनर्जी की बागी नेताओं को खुली चुनौती

कोलकाता के कालीघाट में मीडिया से बातचीत के दौरान अभिषेक बनर्जी ने कहा कि जो लोग आज टीएमसी छोड़कर उन्हें हार का जिम्मेदार बता रहे हैं और उन पर व्यक्तिगत हमले कर रहे हैं, वे चाहें तो ममता बनर्जी के पास वापस जा सकते हैं। उन्होंने कहा, 'मैं उन्हें चुनौती देता हूं कि अगर वे दीदी के पास वापस लौट आते हैं तो मैं एक घंटे के भीतर पार्टी से इस्तीफा दे दूंगा। लेकिन मुझे पूरा भरोसा है कि वे ऐसा नहीं करेंगे।' इस दौरान उनके साथ टीएमसी नेता और ममता बनर्जी के करीबी कुणाल घोष भी मौजूद थे।

बीजेपी से डील कर पार्टी छोड़ी- अभिषेक बनर्जी

अभिषेक बनर्जी ने बागी नेताओं पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने बीजेपी के साथ समझौता किया है। उनके मुताबिक, बागी नेताओं से कहा गया कि वे टीएमसी छोड़ दें, बागी गुट या बीजेपी में शामिल हो जाएं, फिर प्रवर्तन निदेशालय (ED), सीबीआई और अन्य केंद्रीय एजेंसियों से सुरक्षा हासिल करें और उसके बाद अभिषेक बनर्जी के खिलाफ अभियान चलाएं।

टीएमसी को लगातार लग रहे हैं झटके

हाल के दिनों में तृणमूल कांग्रेस को कई बड़े राजनीतिक झटके लगे हैं। वरिष्ठ नेता और विधायक मदन मित्रा के पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा देकर बागी खेमे में शामिल होने के बाद अभिनेत्री और राज्यसभा सांसद कोयल मलिक ने भी राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। कोयल टीएमसी की चौथी राज्यसभा सांसद बनीं जिन्होंने इस्तीफा दिया। उनसे पहले सुखेंदु शेखर रॉय, सुष्मिता देव और प्रकाश चिक बराइक भी राज्यसभा की सदस्यता छोड़ चुके हैं।

लोकसभा में भी बगावत का दावा

इससे पहले टीएमसी के 19 बागी लोकसभा सांसदों ने खुद को 'नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI)' में विलय करने का दावा करते हुए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को समर्थन देने का ऐलान किया था।