
Cockroach Janta Party
TMC Mahua Moitra Kirti Azad Cockroach Janta Party: तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सांसद महुआ मोइत्रा और पूर्व क्रिकेटर व टीएमसी नेता कीर्ति आजाद 'कॉकरोच जनता पार्टी' में शामिल हो गए है। चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) सूर्या कांत के युवाओं को 'कॉकरोच' कहे जाने वाले विवादास्पद बयान के बाद 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) का ऐलान किया गया। यह घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है। हालांकि, भारतीय जनता पार्टी इस विवादित पोस्ट पर भड़क गई है। बीजेपी ने दोनों टीएमसी सांसद पर हमला बोला है।
दरअसल, यह मामला पिछले सप्ताह एक अदालती सुनवाई के दौरान शुरू हुआ था। CJI सूर्या कांत ने कहा था कि कुछ युवा कॉकरोच जैसे हैं, जिन्हें नौकरी नहीं मिलती, पेशे में जगह नहीं बनती। वे मीडिया, सोशल मीडिया, आरटीआई एक्टिविस्ट या अन्य एक्टिविस्ट बनकर सब पर हमला करते हैं। इस बयान पर जमकर आलोचना हुई। कई लोगों ने इसे युवाओं के प्रति असहिष्णुता का प्रतीक बताया।
बयान के बाद X (पूर्व ट्विटर) पर 'कॉकरेच जनता पार्टी' नाम का एक सैटिरिकल, अनौपचारिक राजनीतिक अकाउंट सक्रिय हुआ। इसने खुद को युवाओं का, युवाओं द्वारा, युवाओं के लिए राजनीतिक मोर्चा - सेकुलर, सोशलिस्ट, डेमोक्रेटिक - लेजी बताया। पार्टी का बायो CJI के बयान की पैरोडी करता दिखाई दिया। लॉन्च के 24 घंटे में ही इसे 15,000 से ज्यादा फॉलोअर्स मिल गए और अब यह 40,000 सदस्यों का दावा कर रही है।
CJP अपनी वेबसाइट पर खुद को बेरोजगार और आलसी लोगों की आवाज बताती है। इसके सदस्यता मानदंड भी मजाकिया हैं: जबरन, पसंद या सिद्धांत से बेरोजगार, शारीरिक रूप से आलसी (दिमाग घूम सकता है) दिन में कम से कम 11 घंटे ऑनलाइन और पेशेवर तरीके से रेंट (विरोध) करने की क्षमता। पार्टी ने स्पष्ट किया कि सदस्यता के लिए धर्म, जाति या लिंग की जांच नहीं की जाती।
रविवार को कीर्ति आजाद ने X पर लिखा कि मैं कॉकरोच जनता पार्टी जॉइन करना चाहता हूं। योग्यता क्या है? इसके जवाब में CJP ने दिया, 1983 वर्ल्ड कप जीतना ही काफी योग्यता है। स्वागत है! महुआ मोइत्रा ने भी लिखा, मैं भी CJP जॉइन करना चाहती हूं (एंटी नेशनल पार्टी की सदस्य होने के अलावा)। पार्टी ने उन्हें लोकतंत्र की लड़ाकू करार देते हुए स्वागत किया।
Published on:
18 May 2026 12:57 pm
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
