11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ऑस्ट्रेलिया में भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, ममता से मिलेंगे केजरीवाल… सहित देश-दुनिया की आज की बड़ी खबरें

Today's Major Events: Patrika के डेली न्यूज अपडेट में आपका स्वागत है। इस स्पेशल सेगमेंट में हम आपको आज की उन सभी बड़ी खबरों में बारे में बताएंगे, जिन पर पूरे देश-दुनिया की नजर होगी।

3 min read
Google source verification
pm modi mamata banerjee arvind kejriwal

pm modi mamata banerjee arvind kejriwal

23 May 2023 Major Events and Updates : आज मंगवार 23 मई 2023 है। हिन्दू कैलेंडर के अनुसार आज ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थ तिथि है। हर दिन की भांति आज भी देश-दुनिया में कई गतिविधियां होनी प्रस्तावित है, जिन पर पूरे देश की नजर होगी। सुबह-सुबह की इस पत्रिका डेली बुलेटिन में आइए जानते हैं आज की उन प्रस्तावित घटनाओं के बारे में जिनपर पूरे देश की नजर होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पापुआ न्यू गिनी की यात्रा पूरी कर ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुके हैं। सिडनी में पीएम मोदी के जोरदार स्वागत की तैयारी की गई है। पीएम मोदी आज वहां पर भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे। आज से 2000 रुपए का नोट बदल सकेंगे, लेकिन कुछ बातों का ध्यान नहीं रखें तो इनकम टैक्स से नोटिस आ जाएगा। आइए एक नजर में देंखे आज की बड़ी खबरें-

आज की देश-दुनिया की बड़ी खबरें

- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पापुआ न्यू गिनी की यात्रा पूरी कर ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुके हैं। सिडनी में पीएम मोदी के जोरदार स्वागत की तैयारी की गई है। इधर ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने हैरिस पार्क इलाके को लिटिल इंडिया का नाम देकर भारत को एक बड़ी सौगात दी है। पीएम मोदी आज भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे।
- दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मिलेंगे। दोनों की यह मुलाकात कोलकाता में हो रही है। इसके बाद केजरीवाल मुंबई में शरद पवार और उद्धव ठाकरे से मिलेंगे।
- आज से 2000 रुपए का नोट बदल सकेंगे, लेकिन कुछ बातों का ध्यान नहीं रखें तो इनकम टैक्स से नोटिस आ जाएगा।
- बिना पहचान पत्र कैसे बदले जा सकते हैं 2 हजार रुपये के नोट वाली याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में आज होगी सुनवाई।
- जंतर-मंतर पर पहलवानों के प्रदर्शन का एक महीना पूरा, आज इंडिया गेट पर निकालेंगे कैंडल मार्च
- IPL 2023 Qualifier: आईपीएल 2023 का पहला क्वालीफायर आज गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा।

आज के मौसम का हाल

मौसम पूर्वानुमान के बारे में भारतीय मौसम विभाग की वैज्ञानिक सोमा राय ने कहा कि दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, झारखंड, बिहार और बंगाल के लिए हीटवेव अलर्ट जारी किया गया था। लेकिन मंगलवार को झारखंड के अलावा कहीं भी हीटवेव अलर्ट जारी नहीं किया गया है। उन्होंने संभावनाएं जताई है कि आज देश के इन राज्यों के लोगों को हीटवेव से राहत मिल सकती है। हीटवेव से राहत के पीछे नौतपा को कारण बताया गया है। दक्षिण भारतीय राज्यों की बात करें तो अगले पांच दिन आंध्र प्रदेश और तेलंगाना समेत कई राज्यों में वर्षा की संभावना है।

अब जानिए आज का राशिफल

मेष: आप जो सोचते हैं, वह करते नहीं। पहले अपने आप को व्यवस्थित करें। छोटी मानसिकता से आप कभी आगे नहीं बढ़ सकते हैं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। पुराने आर्थिक मामले सुलझ सकते हैं।

वृषभ : अपनी चिंता के कारण आप दूसरों पर अपना क्रोध क्यों निकालते हैं, शांत रहें। व्यय वृद्धि से तनाव रहेगा। अकारण झंझटों से दूर रहें। चोट और दुर्घटनादि से हानि संभव है।अध्ययन में अवरोध आ सकता है।

मिथुन : दिन अनुभवपूर्ण रहेगा। जीवनसाथी के साथ मतभेद संभव है। बकाया वसूली होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। फालतू खर्च होगा, विवाद न करें। नए मित्र बनेंगे। पुराने विवाद दोबारा सामने आ सकते हैं।

कर्क : अपनी संगत बदलें, आप का संसार बदल जाएगा। अपने आप को सही साबित करने में बड़ी मेहनत करनी होगी। थकान और अस्वस्थता रहेगी। व्यावसायिक नई योजना लागू होगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा, इससे लाभ होगा।

सिंह: पं. चंदन श्याम नारायण व्यास के अनुसार दिन की शुरुआत में रूकरूक कर कार्य होंगे। माता पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। यात्रा, निवेश और नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। नेत्र पीड़ा संभव है। धर्म-कर्म में रूचि रहेगी।

कन्या: संतान के विवाह मामलों में जल्दबाजी न करें, गलत निर्णय जीवन बदल सकता है। जोखिम भरे कार्य टालें। वाहन, मशीनरी और अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। किसी कार्यक्रम की रूपरेखा बनेगी।

तुला: जीवन साथी से विवाद संभव है। गृहस्थी के मामले आपसी सहमति से हल होंगे। मांगलिक कार्य की बाधा दूर होगी, इससे लाभ की स्थिति बनेगी। राजनीतिक मामलो में आप का विरोध होगा। विवाद न करें।

वृश्चिक: संतान की जरूरत पूरी करना अच्छी बात है पर उनकी जिद जायज हो। आप की निर्णय शक्ति बहुत कमजोर है। इसीलिए आप पिछड़ रहे हैं। अस्वस्थता रह सकती है। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे।

धनुः दूसरों की मजबूरी को समझें और सहयोग करें। क्रोध की अधिकता से आप अशांत रहेंगे। पिता से मतभेद समाप्त होंगे। नए कारोबार के बारे में पूरी जानकारी ले कर ही निवेश करें। परिवार में आ रहे समारोह की तैयारी में लगे रहेंगे।

मकरः कोई चौकाने वाला समाचार मिल सकत है। हालांकि मनचाही नौकरी के लिए प्रयास अधिक करना पड़ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों से अपेक्षा न करें। पहनावे में गुलाबी रंग का प्रयोग ज्यादा करें, काम बनेंगे।

कुंभ: व्यापार में परिश्रम अधिक और लाभ कम होगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे जो आप के बने बनाए कार्य बिगाड़ सकते हैं। सूझबूझ से धनलाभ होगा। घर-बाहर पूछपरख रहेगी। निवेश और नौकरी लाभदायक रहेंगे। प्रेम प्रसंग सफल होंगे।

मीन: परिवारिक कार्यों में भागदौड़ रहेगी। सफलता से आत्मसम्मान बढ़ेगा। तेल तिलहन में निवेश से लाभ होगा। संतान के कारण चिंता और तनाव में रहेंगे। कार्यस्थल पर प्रसन्नता रहेगी। किसी से भी कटु वचन न बोलें।