
मणिपुर दौरे पर रहेंगे अमित शाह, आज होगा आईपीएल फाइनल...देश की वो बड़ी खबरें आज जिन पर होगी सबकी नजर
29 May 2023 Today's Events and Updates : आज सोमवार 29 मई 2023 है। हिन्दू कैलेंडर के अनुसार आज ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। हर दिन की भांति आज भी देश-दुनिया में कई गतिविधियां होनी प्रस्तावित है, जिन पर पूरे देश की नजर होगी। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की दो सीटों पर उपचुनाव आज। PM मोदी आज असम की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। आज से 1 जून तक मणिपुर के दौरे पर रहेंगे अमित शाह। रविवार को बारिश से धुला आईपीएल फाइनल आज होगा। कर्नाटक फॉर्मूले से सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच मनमुटाव दूर करेंगे खरगे। 29 मई, 2023 का कैसा रहेगा मौसम, इसका पूर्वानुमान देखिए। डेली न्यूज अपडेट की इस स्पेशल रिपोर्ट में आइए जानते हैं, आज की सभी बड़ी खबरों के बारे में -
आज की बड़ी खबरें :
जिन पर रहेगी देश की नजर
--------------------------------
- उत्तर प्रदेश विधान परिषद की दो सीटों पर उपचुनाव आज।
- PM मोदी आज असम की पहली और देश की 19वीं वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे।
- मल्लिकार्जुन खरगे के साथ बैठक करेंगे दिल्ली कांग्रेस के नेता।
- आज से 1 जून तक मणिपुर के दौरे पर रहेंगे अमित शाह।
- तुर्की: एक बार फिर राष्ट्रपति बने एर्दोगन, लगातार 11वीं बार होगी ताजपोशी।
- मोदी सरकार की 9 साल की उपलब्धियों पर जगह-जगह प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी BJP।
- अमेरिका के दौरे पर आज जा रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी।
- सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट के संग आज बैठक करेंगे खरगे, राजस्थान में अपनाया जाएगा कर्नाटक फॉर्मूला!
--------------------------------
आज का राशिफल :
29 मई 2023 कैसा रहेगा आपके लिए, जानें यहां
मेष - आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। व्यापार-व्यवसाय में लाभ व परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे।
वृषभ - आज दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। कार्य विशेष के लिए आपको लम्बी यात्रा पर जाना पड़ सकता है।
मिथुन - आज के दिन लम्बी यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। व्यापार-व्यवसाय में कोई नया काम न शुरू करें।
कर्क - आज दिन सामान्य रहेगा। स्वस्थ महसूस करेंगे। व्यापार-व्यवसाय में विशेष व्यक्ति से लाभ होगा।
सिंह - आज का दिन शानदार। व्यापार-व्यवसाय में आपको लाभ प्राप्त होगा। कोई रुका हुआ काम पूर्ण होगा।
कन्या - व्यर्थ की भागदौड़ से परेशान रहेंगे। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा। परिवार में मतभेद बढ़ सकते हैं।
तुला - प्रशासनिक कार्य में उलझ सकते हैं। कोई पुराना विवाद आ सकता है। वाहन उपयोग में सावधानी बरतें।
वृश्चिक - सोचे हुए कार्य पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा। विशेष व्यक्ति से मुलाकात। नया कोई काम आज शुरू कर सकते हैं।
धनु - आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी, न्यायालय पक्ष में आज आपकी विजय होगी।
मकर - आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। बड़ा लेन-देन न करें। काम से बाहर जाना पड़ सकता है।
कुंभ - खान-पान पर नियंत्रण रखें। परिवार में आपका सम्मान बना रहेगा। पड़ोसी से मतभेद बढ़ सकते हैं।
मीन - कोई नया निर्णय व्यापार-व्यवसाय में कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन कर सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
Updated on:
29 May 2023 07:50 am
Published on:
29 May 2023 07:45 am

बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
