
आज की बड़ी खबरें जिनपर होगी नजर
Today's Events in India-World 03 July 2023: आज सोमवार 03 जुलाई 2023 है। हिन्दू कैलेंडर के अनुसार आज आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की चर्तुदशी तिथि है। हर दिन की भांति आज भी देश-दुनिया में कई गतिविधियां होनी प्रस्तावित है, जिन पर पूरे देश की नजर रहेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आज राजस्थान के नेताओं की बैठक बुलाई है। एनसीपी ने अजित पवार और अन्य 8 विधायकों के खिलाफ अयोग्यता याचिका दायर की है। पत्रिका की डेली न्यूज अपडेट की इस स्पेशल रिपोर्ट में आइए जानते हैं, आज की बड़ी खबरों के बारे में-
जिन पर रहेगी सबकी नजर
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे
- कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आज राजस्थान के नेताओं की बैठक बुलाई
- NCP ने अजित पवार और अन्य 8 विधायकों के खिलाफ अयोग्यता याचिका दायर की
- मणिपुर: कुकी आदिवासियों के लिए सुरक्षा की मांग की याचिका पर SC में सुनवाई आज
- अतीक-अशरफ हत्याकांड की स्वतंत्र जांच की मांग वाली याचिकाओं पर SC में सुनवाई आज
- झारखंड: आज मंत्रिपद की शपथ लेंगी दिवंगत जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी
- DMK मंत्रियों को निशाना बनाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर रहे हैं PM मोदी- स्टालिन
- मुंबई: एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने विदेशी नागरिक से बरामद की 1.3 किलोग्राम कोकीन
--------------------------------
अगले 24 घंटे में 13 राज्यों में जोरदार बारिश का अलर्ट
देश के कई राज्यों में झमाझम मौसम से लोगों को हाल बेहाल हो गया है। मैदानी इलाकों में तो जन-जीवन थोड़ा-बहुत परेशान हुआ है, लेकिन पहाड़ी राज्यों में बारिश आफत बनकर बरस रही है। इस बीच मौसम विज्ञान विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में अगले दो दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के लिए परिस्थिति अनुकूल बनती दिख रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे में बिहार समेत 13 राज्यों में भारी बारिश का अनुमान है।
--------------------------------
--------------------------------
इतिहास में 3 जुलाई
- पुर्तगाल ने 1661 में मुंबई और तंजौर इंग्लैंड के राजा चार्ल्स द्वीतीय को दिया।
- मुगल सम्राट के आदेश पर 1746 में बाबा बंदासिंह बहादुर को फाँसी दे दी गई। 1710 में उन्होंने मुगलों को हराया था।
- मराठा सेना ने 1760 में दिल्ली पर कब्जा किया।
- पर्शिया ने 1778 में के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी।
- अमेरिका ने 1819 में पहला बचत बैंक ‘बैंक ऑफ सेविंग इन न्यूयॉर्क’ शुरू हुआ।
- स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बासुदेव बलवंत फड़के को 1879 में गिरफ्तार कर लिया गया।
- स्टॉक एक्सचेंज दाउ जोंस ने 1884 में अपना पहला स्टॉक इंडेक्स प्रकाशित किया।
- न्यूयॉर्क ट्रिब्यून छपाई मशीन का इस्तेमाल करने वाला पहला अखबार 1886 में बना।
- इतावली वैज्ञानिक मार्कोनी ने 1897 को लंदन में रेडियो का पेटेंट कराया।
- बाल गंगाधर तिलक को 1908 में अंगरेज सरकार ने देशद्रोह का आरोप लगाकर गिरफ्तार किया।
- लंदन में पहली बार रंगीन टीवी कार्यक्रम का प्रसारण 1928 में हुआ।
- अमेरिकी कांग्रेस ने 1952 में प्यूर्टो रिको के संविधान को मंजूरी दी।
- फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने 1962 में अल्जीरिया की आजादी की घोषणा की।
- 105 यात्रियों वाला हवाई जहाज 1970 को स्पेन में लापता हो गया।
- अमेरिकी रॉक बैंड ‘द डोर्स’ के प्रसिद्ध गायक जिम मॉरिसन 1971 को अपने पेरिस स्थित घर में मृत पाए गए।
- भारत-पाकिस्तान युद्ध के बाद शिमला समझौता पर 1972 में हस्ताक्षर हुए।
- भारत की प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी और पाकिस्तान के बीच 1972 में कश्मीर संबंधी निःशस्त्र समझौता हुआ।
- कोलकाता में दूसरे हावड़ा पुल के नाम से मशहूर विद्यासागर सेतु का निर्माण 1979 में शुरु हुआ।
- मक्का से मदीना जाने वाली सुरंग में 1990 को भगदड़ मचने से 1,426 हज यात्रियों की मौत हुई।
- रियो डि जेनरो (ब्राजील) में पृथ्वी सम्मेलन की शुरुआत 1992 में हुई।
- रूस की मारिया शारापोवा महिला 2004 में विम्बलडन चैम्पियन बनीं।
- महेश भूपति और मेरी पियर्स ने 2005 में विंबलडन टेनिस का मिश्रित युगल खिताब जीता।
- स्पेन ने 2006 में भारत को विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की उम्मीद जताई।
- न्यूयार्क में दलितों का सम्मेलन 2008 में शुरू हुआ।
- मिस्र की सेना ने 2013 में राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी का तख्तापलट किया।
- अचल कुमार ज्योति भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त 2017 में नियुक्त हुए।
- मुगल बादशाह शाह जहां का पुत्र शाह शुजा (मुगल) का जन्म 1616 में हुआ।
- गणराज्य के लेखक कैफका का जन्म 1883 में हुआ था।
- भारत की प्रसिद्ध समाजसेवी, स्वतंत्रता सेनानी और शिक्षाविद हंसा मेहता का जन्म 1897 में हुआ।
- मलयालम सिनेमा और भारत के चोटी के फ़िल्म निर्माताओं में से एक अदूर गोपालकृष्णन का जन्म 1941 में हुआ।
- हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता टॉम क्रूज का जन्म 1962 में हुआ था।
- मराठी निर्गुण संत कवि नामदेव का निधन 1350 में हुआ।
- अंतर्राष्ट्रीय ज़ायोनिज़्म के संस्थापक थ्योडोर हर्टज़ल का निधन 1904 में हुआ था।
- अमेरिकी रॉक बैंड ‘द डोर्स’ के प्रसिद्ध गायक जिम मॉरिसन का निधन 1971 में हुआ था।
- सोवियत संघ के राष्ट्रपति आन्द्रेई ग्रोमिको का निधन 1989 में हुआ।
- हिन्दी फ़िल्म अभिनेता राज कुमार का निधन 1996 में हुआ।
- परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक मनोज कुमार पांडेय का निधन 1999 में हुआ।
- भारत के सर्वोच्च न्यायालय के 36वें भूतपूर्व मुख्य न्यायाधीश योगेश कुमार सभरवाल का निधन 2015 में हुआ।
--------------------------------
--------------------------------
इस राशि की नौकरी में बाधा, इस राशि वाले को मिलेंगे लाभकारी अनुबंध
मेष राशि: घर परिवार में बुजुर्गों के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। नए वस्त्र आभूषण की प्राप्ति संभव है। व्यापार में लाभदायी अनुबंध होंगे। अधीनस्थों के मध्य आपका महत्व कम होगा। घर-परिवार की परेशानी से दुख होगा।
वृषभ राशि: पं. चंदन श्याम नारायण व्यास के अनुसार आज व्यर्थ के विवादों से दूर रहें। भूल करने से विरोधी बढ़ेंगे। आर्थिक मामले सुलझाने में लगे रहेंगे। वाहन सुख की संभावना है। कार्यक्षेत्र में बाधाएं आ सकती हैं। यात्रा संभव है।
मिथुन राशि : अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। अपने रहस्य दूसरो को न दें अन्यथा मुसीबत आ सकती है। दांपत्य सुख में कमी आएगी। व्यर्थ समय नष्ट न करें। खर्चों में कमी करने का प्रयत्न आवश्यक है। मांगलिक उत्सवों में शामिल होने के अवसर आएंगे।
कर्क राशि: राजनीति में नए संबंधों के प्रति सतर्क रहना होगा। आजीविका के नए रास्ते खुलेंगे। सुख वृद्धि एवं पारिवारिक उन्नति होगी। विरोधी परास्त होंगे। नौकरी में कार्य की प्रशंसा के योग हैं।
सिंह राशि: बोलचाल में विशेष ध्यान दें। मित्रों से सहयोग लेना पड़ेगा। अल्प परिश्रम से ही लाभ होगा। रूका कार्य होने से हर्ष होगा। नए विचार, योजना पर चर्चा संभव है। आपसी संबंधों को महत्व दें।
कन्या राशिः आप के व्यवहार से सहकर्मी खुश होंगे। जीवन में नई उड़ान भरने का समय आया है। इसका लाभ लें। पारिवारिकजनों से भेंट होगी। अनायास खर्च हो सकता है। सामाजिक कार्यक्रमों में भाग ले सकेंगे।
तुला राशिः नए दोस्त बनेंगे। किसी अनजान पर विश्वास करने की भूल न करें। परिवार के कार्यक्रमों में व्यस्तता रहेगी। बैंक के वित्तीय सहयोग से व्यापार में विस्तार होगा। पुराना रूका पैसा मिलेगा। समाज में प्रतिष्ठा मिलेगी।
वृश्चिक राशि: जिन्हें आप अपना मानते थे वे आप के विरोधी हो जाएंगे। अतिरिक्त आय का स्रोत मिलने से आय बढ़ेगी। मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेंगे। कार्य में परिवार का पूर्ण सहयोग रहेगा।
धनु राशि : आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। जोखिम के कार्यों से बचें। सामाजिक कद बढ़ेगा। राजनीतिक प्रभाव से सप्लाई का आदेश मिलेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। पारिवारिक समस्याएं सूझ-बूझ से निपटाएं।
मकर राशि: संतान के करियर में आ रहे उतार चढ़ाव से तनाव रहेगा। धन लाभ के अवसर आएंगे। व्यापार में उन्नति होगी। नई योजनाओं का सूत्रपात होगा। निवेश में वृद्धि होगी। रचनात्मक रुचि बढ़ेगी।
कुंभ राशि: खान-पान में सावधानी रखें, पेट संबंधित तकलीफ हो सकती है। जमीन जायदाद के कार्यों में अड़चनें आ सकती हैं। इच्छित कार्य पूर्ण होंगे। रिश्तेदारों से भेंट होगी। व्यापार अच्छा चलेगा। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे।
मीन राशि: अपनी आदतों को सुधारें । अध्ययन के लिए विदेश जाना हो सकता है। दूसरों की खुशी के लिए परेशान होना पड़ेगा। भौतिक सुख के साधन मिलेंगे। अपने प्रयासों से उन्नति पथ प्रशस्त करेंगे। आय से अधिक व्यय नहीं करें। दूसरों से बिना कारण नहीं उलझें।
--------------------------------
Thought of the day
किसी जाति या वंश को सम्मान के अधिकार से वंचित रखना मानवता नहीं है..!!
--------------------------------
Published on:
03 Jul 2023 08:02 am
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
