
All India Trinamool Congress
Trinamool Congress Issues Official Statement on Financial Transparency: पश्चिम बंगाल में पूर्व सीएम ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) इन दिनों अपने बैंक खातों और चंदे को लेकर चर्चा में हैं। इस पर पार्टी ने दावा किया है कि उनकी हर पैसे की जानकारी पूरी तरह पारदर्शी है और सब सार्वजनिक है।
टीएमसी ने आधिकारिक बयान जारी कर साफ कहा कि उनके बैंक अकाउंट्स और चंदे का पूरा ब्योरा पहले से ही उपलब्ध है। पार्टी ने कहा कि विपक्ष या दूसरे लोग जो भी सवाल उठा रहे हैं, उन सबका जवाब उनके रिकॉर्ड में मौजूद है।
ममता बनर्जी की पार्टी ने यह भी कहा कि उनकी तिजोरी में जमा एक-एक पैसा कानूनी तरीके से आया है। बता दें कि पिछले कुछ दिनों कई नेता टीएमसी की फंडिंग को लेकर उंगलियां उठ रही हैं।
हाल ही में टीएमसी के ही कुछ नेताओं ने पार्टी अकाउंट्स पर सवाल उठाए थे, जिसके बाद खातों को लेकर हलचल भी हुई। लेकिन टीएमसी अब कह रही है कि सब कुछ खुला और साफ है।
ममता बनर्जी ने दावा किया है कि उनका सारा फंड नियमों के दायरे में है और कोई गड़बड़ी नहीं हुई है। पार्टी के मुताबिक, उनके अकाउंट्स का ऑडिट होता है और चुनाव आयोग को भी सारी डिटेल्स दी जाती हैं। आम आदमी भी इन रिपोर्ट्स को देख सकता है।
टीएमसी ने कहा कि जो लोग पारदर्शिता की बात करते हैं, उन्हें पहले खुद अपनी तिजोरी खोलकर दिखानी चाहिए। इसको लेकर टीएमसी ने अप्रत्यक्ष रूप से भाजपा पर निशाना साधा। पार्टी ने आरोप लगाया कि कुछ पार्टियां खुद फंडिंग के मामले में घिरी हुई हैं, लेकिन दूसरों पर कीचड़ उछाल रही हैं।
बता दें कि बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद से टीएमसी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. कई विधायक और सांसदों ने पार्टी से बगावत कर लिया है। सांसद विद्रोह कर दूसरी पार्टी में चले गए हैं। वहीं, कई विधायकों ने बगावत कर ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी को ही पार्टी से बाहर कर दिया है।
Updated on:
08 Jul 2026 09:25 pm
Published on:
08 Jul 2026 09:06 pm
