11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

त्रिपुरा कांग्रेस विधायक सुदीप रॉय बर्मन पर जानलेवा हमला, गंभीर रूप से हुए घायल

त्रिपुरा कांग्रेस विधायक सुदीप रॉय बर्मन पर हमला हुआ है। किसी अज्ञात हमलावर ने कांग्रेस विधायक पर हमला किया है। वो गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। इस हमले को लेकर कांग्रेस बीजेपी पर आरोप लगा रही है। गंभीर रूप से घायल विधायक को अगरतला के ही जीबी पंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

2 min read
Google source verification

image

Archana Keshri

Aug 11, 2022

Tripura Congress MLA Sudip Roy Barman attacked by unidentified people in Agartala

Tripura Congress MLA Sudip Roy Barman attacked by unidentified people in Agartala

त्रिपुरा में कांग्रेस विधायक सुदीप रॉय बर्मन पर अज्ञात लोगों ने हमला बोल दिया। हमलावरों ने उनकी कार के शीशे तोड़ डाले और उन पर जानलेवा हमला किया। वो अगरतला में थे जब उनपर हमला हुआ। सूत्रों के अनुसार विधायक के सिर में चोंट आई हैं। हमले में वो गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं जिनका अगरतला के ही जीबी पंत अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। गाड़ी के शीशे पीछे से टूटे हुए हैं, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि हमलावरों ने उनपर पीछे से हमला किया है।

हमले के तुरंत बाद उनके समर्थकों ने उन्हें तुरंत अस्पातल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। एक कांग्रेस कार्यकर्ता ने हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है जिसमें देखा जा सकता है कि सुदीप बर्मन सड़क पर गिरे हुए हैं और पार्टी कार्यकर्ता उन्हें उठाने की कोशिश कर रहे हैं। इस ट्वीट में हमले को लेकर बीजेपी पर आरोप लगाए गए हैं।

बता दें, इससे पहले भी सुदीप रॉय बर्मन पर ऐसा हमला अगरतला के उजन अभयनगर में 20 जून को हुआ था। उस वक्त वो त्रिपुरा में 4 विधानसभा सीटों पर 23 जून को होने वाले चुनाव के लिए प्रचार में लगे हुए थे, तभी उन पर कुछ अज्ञात लोगों ने हमला किया था। उस वक्त ही वो गंभीर रुप से घायल हो गए थे। इस हमले को लेकर भी कांग्रेस ने बीजेपी पर आरोप लगाए थे।

वहीं, बर्मन पर हमले की कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने चिंता ज़ाहिर की है। उन्होंने कहा, “अगरतला विधायक सुदीप रॉय बर्मन पर बीजेपी के गुंडों द्वारा किया गया हिंसक हमला अत्यंत निंदनीय है। यह पहली बार नहीं है जब बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हमला करते हुए त्रिपुरा में हिंसा का सहारा लिया है। यह गंदी राजनीति है और क्या इसी तरह भाजपा देश चलाना चाहती है? शर्मनाक।"

आपको बता दें, इस साल के शुरुआत में बीजेपी छोड़कर सुदीप रॉय बर्मन कांग्रेस में शामिल हुए हैं। सुदीप रॉय बर्मन बीजेपी सरकार में स्वास्थ्य मंत्री थे, लेकिन उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण कैबिनेट से हटा दिया गया था। इसके बाद वह इस साल की शुरुआत में बीजेपी छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गए थे।

यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर के रामबन में लैंडस्लाइड व बादल फटने से दो लोगों की मौत, हिमाचल के कुल्लू में कई दुकानें बहीं