12 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

क्या कांग्रेस भी तेजस्वी के नाम पर मान गई है? क्या है 90 सीटों की डिमांड की हकीकत

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी खींचतान जारी है। कहा जा रहा है कि इंडिया ब्लॉक में कांग्रेस ने 90 सीटों की डिमांड रख दी है, लेकिन गठबंधन की मजबूरी के तहत कांग्रेस को इस बार 50-55 सीटों पर ही संतोष करना पड़ सकता है।

3 min read
Google source verification
Rahul-Tejashwi (Photo: IANS)

Rahul-Tejashwi की जोड़ी क्या इस बार भी साथ लड़ेगी चुनाव। (Photo: IANS)

Bihar Assembly Elections: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर खींचतान तेज हो गई है। कहा जा रहा है कि गठबंधन में कांग्रेस (Congress) ने इस बार 90 सीटों पर दावेदारी ठोक दी है। पार्टी ने तीन श्रेणियां बांटकर रणनीति तैयार की है। पार्टी ने A श्रेणी में 50 सीटें रखी हैं। कांग्रेस का मानना है कि इन सीटों पर वह जीत सकती है। B और C श्रेणी में पार्टी ने 18-18 सीटें रखी हैं। पटना के सियासी गलियारों में चर्चा है कि कांग्रेस को इस बार 50-55 सीटों पर ही संतोष करना पड़ सकता है।

NDA का शिगुफा है ये

कांग्रेस की 90 सीटों वाली मांग पर राजद नेता एजाज अहमद ने प्रतिक्रिया दी है। एजाज अहमद ने कहा कि इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर कोई झगड़ा नहीं है। राजद नेता व बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) के नेतृत्व में समन्वय समिति की हर बैठक में सभी मुद्दों पर बात हो रही है। हम लोगों का गठबंधन विचारों के आधार पर होता है। इसलिए यहां ऐसी कोई स्थिति नहीं है। ये सभी बातें NDA की ओर से फैलाई जा रही हैं।

यह भी पढ़ें: इजरायल, ईरान के सुप्रीम लीडर खामनेई को जंग में खत्म करना चाहता था, क्या अमेरिका से मिली थी इजाजत?

कांग्रेस के बयान से अलग है पूर्व PCC चीफ की राय

कांग्रेस आलाकमान ने अभी तक आधिकारी तौर पर नहीं कहा है कि बिहार विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन का सीएम फेस (CM Face) कौन होगा, लेकिन कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि महागठबंधन की तरफ से मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ही बनेंगे। तेजस्वी नहीं तो और कौन बनेगा सीएम? अखिलेश बीते गुरुवार रात को तेजस्वी यादव से मुलाकात करने के लिए उनके आवास पहुंचे थे।

अखिलेश सिंह ने कहा कि राजनीति में मिलना-जुलना लगा रहता है। यह सब सामाजिक सरोकार का काम है। सीट शेयरिंग के सवाल पर उन्होंने कहा कि इंडिया ब्लॉक में सीट शेयरिंग को लेकर स्थिति बिल्कुल साफ है। कहीं कोई दिक्कत नहीं है। सब समय पर हो जाएगा।

कांग्रेस ने नीतीश राज को बताया गुंडा राज

पटना के अलग-अलग चौराहों पर कांग्रेस की तरफ से पोस्टर लगाए गए हैं। इनमें नीतीश सरकार (Nitish Government) को गुंडाराज बताया गया है। पोस्टर पर लिखा है- बिहार में गुNDA राज। साथ ही, पोस्टर में हाल के दिनों में हुई आपराधिक घटनाओं का जिक्र किया गया है। एक पोस्टर में ADG के सामने गोलीबारी से लेकर, मंत्री अशोक चौधरी के घर के बाहर फायरिंग, अटल पथ पर BJP की झंडा लगी गाड़ी ने पुलिस कर्मियों को रौंदने वाली घटनाओं का जिक्र किया गया है।

सावधान बिहार ! महाराष्ट्र वाला गेम हो चुका है बिहार में तैयार !

आगामी विधानसभा चुनाव में भी गड़बड़ी की आशंका जताई है। कांग्रेस ने ट्वीट करते हुए कहा कि सवाधान बिहार! महाराष्ट्र में गेम हो चुका है। अब बिहार की बारी है। दरअसल, कुछ दिनों पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में गड़बड़ी होने की बात करते हुए एक लेख लिखा था। उन्होंने लिखा था कि जो काम महाराष्ट्र में हुआ अब वही बिहार में दोहराने की तैयारी है।

यह भी पढ़ें: Train Ticket Price: 1 जुलाई से रेल यात्रा होने वाली है महंगी, जानें कितना होगा AC और स्लीपर का किराया

माई बहिन योजना लॉन्च

बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस माई बहिन योजना लेकर आई है। महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा ने कहा कि राज्य स्तरीय कैंपेन के तहत कांग्रेस राज्य की सभी महिलाओं से गारंटी फॉर्म भरवायेगी और बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद हर जरूरतमंद महिला के खाते में हर महीने 2500 रुपए की सम्मान राशि सीधे उनके खाते में भेजी जाएगी।

बिहार को छोटा मोटा राज्य बताया

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बिहार को 'छोटा-मोटा राज्य' कहा है। इस बयान पर बिहार की सियासत में उबाल आ गया। बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने इस पर जमकर आलोचना की। उन्होंने इसे बिहार और उसकी सांस्कृतिक विरासत का अपमान बताया है।


बड़ी खबरें

View All

बिहार चुनाव

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग