इजरायली रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज (Defense Minister Israel Katz) ने कहा कि हम जंग में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामनेई (Supreme Leader Ayatollah Ali Khamenei) को खत्म करना चाहते थे। अगर खामनेई हमारी पहुंच में होते तो हम उन्हें मार देते, लेकिन हमें ऐसा करने का मौका नहीं मिली। काट्ज से जब इंटरव्यू के दौरान पत्रकार ने पूछा कि क्या इजरायल को ऐसा करने के लिए अमेरिका (America) से इजाजत मिली थी, तो उन्होंने कहा कि हमें इन चीजों के लिए किसी की इजाजत की जरूरत नहीं है।