20 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी को जान से मारने की धमकी, पश्चिम बंगाल से आया कॉल, आवास की सुरक्षा बढ़ी

केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत सिंह को धमकी भरा फोन कॉल आया। इसके बाद उनके आवास की सुरक्षा बढ़ा दी है। पढ़ें पूरी खबर...

2 min read
Google source verification
Jayant Chaudhary

जयंत चौधरी (फोटो- IANS)

केंद्रीय राज्य मंत्री व राष्ट्रीय लोक दल प्रमुख जयंत चौधरी को जान से मारने की धमकी मिली है। जयंत चौधरी को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले से अनजान नंबर से कॉल आया। आरोपी ने उन्हें गोली मारने की धमकी। फोन कॉल आने के बाद जयंत चौधरी के आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और दिल्ली पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

दो दिन पहले आया था कॉल

केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी के निजी सहायक विश्वेंद्र शाह ने मीडिया को बताया कि दो दिन पहले मंत्री जयंती चौधरी अपने आवास से संसद के लिए निकले थे। संसद पहुंचने के बाद एक फोन आया था। लगातार तीन से चार बार कॉल किए गए थे। एक बार जब फोन उठाया गया तो दूसरी तरफ से सीधे गोली मारने की धमकी दी गई थी। उसने बोला कि जो फोटो भेजी है वो देखी है या नहीं देखी है। मैंने फोन कट होने के बाद जैसे ही व्हाट्सअप पर फोटो को देखा तो उसमें मंत्री जयंत चौधरी की आधिकारिक यात्राओं का शेड्यूल था। उस शेड्यूल के साथ व्हाट्सअप पर भेजे गए एक फोटो में सीधे गोली मारने की बात का भी उल्लेख था।

दिल्ली पुलिस में मामले की शिकायत की गई

उन्होंने बताया कि जिस जिले में मंत्री का दौरा होता है, तो इसके लिए एक पूरा शेड्यूल होता है। उसे सिर्फ जिले के अधिकारियों के पास भेजा जाता है, लेकिन वह शेड्यूल धमकी देने वाले व्यक्ति के पास था। धमकी देने वाले व्यक्ति के पास मंत्री जयंत चौधरी के आगरा के कार्यक्रम का शेड्यूल था। जयंत चौधरी के निजी सहायक विश्वेंद्र शाह ने कहा कि दिल्ली पुलिस को इस मामले को लेकर शिकायत दी गई है। पुलिस अपनी जांच कर रही है। इसमें आरोपी की लोकेशन पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में ट्रेस हुई है। मतलब कि धमकी भरा कॉल बंगाल के मुर्शिदाबाद से आया था। आरोपी की पहचान इस्लाइल के रूप में हुई है।

पश्चिम बंगाल में दो चरणों में चुनाव

बता दें कि, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की तैयारियां जोरों पर हैं। 294 सीटों वाली विधानसभा के लिए चुनाव दो चरणों में होंगे: पहला चरण 23 अप्रैल और दूसरा 29 अप्रैल 2026 को। मतगणना और परिणाम 4 मई 2026 को घोषित होंगे।