6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लोकसभा में अधीर रंजन चौधरी के बयान पर हंगामा, NDA के सांसदों ने जताई आपत्ती

Adhir Ranjan Chaudhary statement: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कुछ ऐसा कह दिया जिससे संसद में हंगामा मच गया।

less than 1 minute read
Google source verification
 Uproar over Adhir Ranchan Chaudhary's statement in Lok Sabha


18 सितंबर से शुरू हुए विशेष सत्र का आज दूसरा दिन है। आज का सत्र विशेष रहा क्योंकि आज से संसद की कार्यवाही लोकसभा के नए भवन में शुरू हुआ। सत्र की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण से शुरू हुई। इसके बाद जवाब देने के लिए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी उठे। इस दौरान उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया जिससे संसद में हंगामा मच गया।

भारत और इंडिया में कोई फर्क नहीं- चौधरी

लोकसभा में जवाब बोलते हुए कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि अध्यक्ष जी आज देश के नाम को लेकर बेवजह की बहस हो रहा है। मैं कहना चाहता हूं कि भारत और इंडिया में कोई फर्क नहीं है। हमारे संविधान में लिखा है- वी द पीपुल ऑफ इंडिया। इसमें हिंदू, मुस्लिम, जैन नहीं लिखा है।

अधीर के बयान पर हंगामा

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन चौधरी के बयान पर हंगामा मच गया है। उनके भाषण पर एनडीए सांसदों ने आपत्ति जताई है। हालांकि ये विरोध ज्यादा देर तक नहीं चल सका क्योंकि अधीर रंजन चौधरी के भाषण के तुरंत बाद सरकार ने लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पेश कर दिया।


सोनिया गांधी ने PM मोदी को लिखा पत्र

विपक्षी पार्टियों ने इस विशेष सत्र में 9 मुद्दों पर सरकार को घेरने का एजेंडा बनाया था। विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A के नेताओं ने बीते दिन कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के घर मीटिंग कर सरकार को घेरने की रणनीति तैयार की है। इसको लेकर सोनिया गांधी ने भी पीएम मोदी को एक पत्र लिखा है, जिसमें 9 मुद्दे उठाए गए हैं।

ये भी पढ़ें: PM मोदी के भाषण के साथ खत्म हुआ पुराने संसद भवन का सफर, जानिए किसने क्या कहा?