सोमवार सुबह से हो रही लगातार बारिश और तेज बारिश की चेतावनी के चलते केदारनाथ यात्रा को अस्थायी तौर पर रोकना पड़ा है। मौसम विभाग की ओर से बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन ने मंगलवार तक बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए यात्रियों से जहां पर हैं, वहीं रहने की अपील करते हुए सतर्कता बरतने को कहा है। साल 2013 में आई केदारनाथ आपदा के बाद से सरकार इस क्षेत्र को लेकर विशेष अलर्ट पर रहती है।