23 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Vande Bharat: रातभर में दिल्ली से मुंबई-हावड़ा पहुंचाएगी वंदे भारत स्लीपर, 9 नए प्रीमियम रूट तैयार

Vande Bharat New Trains: भारतीय रेलवे 9 नए प्रीमियम ओवरनाइट रूटों पर वंदे भारत स्लीपर ट्रेन चलाने की तैयारी में है। नई दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, हावड़ा और बेंगलुरु जैसे प्रमुख शहर इससे जुड़ेंगे। ट्रेन में एंबियंट लाइटिंग, हाई-स्पीड वाई-फाई, आरामदायक बर्थ और कवच सुरक्षा प्रणाली जैसी आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Anurag Animesh

Jun 23, 2026

Vande Bharat Trains

वंदे भारत(फोटो-X/@TheBengalIndex)

Vande Bharat New Trains: देश में सेमी-हाई स्पीड ट्रेनों के जरिए सफर की परिभाषा बदलने वाली वंदे भारत अब यात्रियों के लिए अधिक आरामदायक साबित होगी। हावड़ा-कामाख्या के बीच देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की सफल शुरुआत के बाद भारतीय रेलवे अब इसके बड़े विस्तार की तैयारी में है। रेलवे सूत्रों के अनुसार, देशभर में रात के सफर को आरामदायक बनाने के लिए नौ नए प्रीमियम ओवरनाइट रूटों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।

जानें डिटेल्स


नए रूटों में मुंबई-अहमदाबाद और दिल्ली-मुंबई रेलमार्ग भी शामिल है। इसके अलावा मुंबई-बेंगलूरु रूट को भी रेल मंत्रालय से हरी झंडी मिलने की खबर है। रेलवे के इस नए मास्टर प्लान में देश की राजधानी नई दिल्ली को केंद्र में रखा गया है। जिन 9 रूटों पर स्लीपर वंदे भारत चलाने की योजना है, उनमें यह दोनों रूट शामिल हैं। रेलवे का उद्देश्य है कि यात्री शाम को ट्रेन में बैठें, रात भर आराम की नींद सोएं और अगली सुबह बिना किसी थकान के बेहद कम समय में अपने गंतव्य पर पहुंच जाएं। हालांकि रेलवे ने अभी तारीखों का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है, लेकिन नए रेक तैयार होते ही इन्हें पटरियों पर उतारने की तैयारी हैं।

दिल्ली से जुड़ेंगे देश के प्रमुख महानगर

नई दिल्ली - मुंबई

नई दिल्ली - अहमदाबाद

नई दिल्ली - हावड़ा

नई दिल्ली - चेन्नई
नई दिल्ली - सिकंदराबाद
नई दिल्ली - पुणे
नई दिल्ली - श्रीनगर
मुंबई - बेंगलुरु
मुंबई - अहमदाबाद (वाया सूरत)

हवाई जहाज जैसा अहसास, कवच तकनीक से लैस


पारंपरिक राजधानी या सुपरफास्ट ट्रेनों के मुकाबले वंदे भारत स्लीपर का अनुभव बिल्कुल अलग होगा। 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ने वाली इस ट्रेन के इंटीरियर को एयरक्राफ्ट की तर्ज पर डिजाइन किया गया है।

ये होंगी खास खूबियां

  • कोच में अत्याधुनिक एंबियंट लाइटिंग और हाई-स्पीड वाई-फाई की सुविधा।
  • सोने के लिए आरामदायक और आधुनिक डिजाइन की बर्थ।
  • पूरी ट्रेन सीसीटीवी और स्वदेशी सुरक्षा प्रणाली 'कवच' से लैस।
फीचरविवरण
एंबियंट लाइटिंगकोच में अत्याधुनिक एंबियंट लाइटिंग की सुविधा
हाई-स्पीड वाई-फाईयात्रियों के लिए तेज इंटरनेट सुविधा
आरामदायक बर्थसोने के लिए आधुनिक डिजाइन की आरामदायक बर्थ
सीसीटीवी सुरक्षापूरी ट्रेन में निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे
कवच तकनीकस्वदेशी सुरक्षा प्रणाली ‘कवच’ से लैस
इंटीरियर डिजाइनएयरक्राफ्ट जैसा प्रीमियम और आधुनिक अनुभव