10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राहुल गांधी की टिप्पणी पर वीर सावरकर के पोते का पलटवार, कहा – ‘काँग्रेस नेता कर रहे हैं बचकानी हरकतें’

Veer Savarkar's Grandson Critizes Rahul Gandhi: काँग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी सांसदी रद्द होने के बाद बीते शनिवार को पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल ने पीएम नरेंद्र मोदी, उनकी सरकार और गौतम अडानी पर तो निशाना साधा ही, साथ ही वीर सावरकार पर भी विवादित टिप्पणी की। अब वीर सावरकर के पोते रंजीत सावरकर ने इस मामले में राहुल पर पलटवार किया है।

2 min read
Google source verification
ranjit_savarkar_critizes_rahul_gandhi.jpg

काँग्रेस (Congress) के नेता और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) वायनाड से सांसद (Member of Parliament from Waynad) थे, पर उनकी सांसदी अब रद्द हो चुकी है। इसकी वजह सूरत कोर्ट का 2019 में मोदी सरनेम पर विवादित टिप्पणी देने की वजह से राहुल को दोषी करार देते हुए 2 साल की सज़ा सुनाना है। जेल की सज़ा से तो राहुल फिलहाल बच गए, पर सांसदी नहीं बचा पाए। सांसदी जाने के बाद बीते शनिवार, 25 मार्च को राहुल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi), उनकी सरकार (Central Government) और गौतम अडानी (Gautam Adani) पर जमकर निशाना साधा। साथ ही उन्होंने वीर सावरकर (Veer Savarkar) पर विवादित टिप्पणी करते हुए कहा कि वह किसी से माफी नहीं मांगेंगे क्योंकि उनका नाम गांधी है, सावरकर नहीं।

राहुल की इस टिप्पणी पर वीर सावरकर के पोते रंजीत सावरकर (Ranjit Savarkar) ने उन पर पलटवार किया है।

राहुल गांधी कर रहे हैं बचकानी हरकतें

राहुल गांधी की टिप्पणी पर पलटवार करते हुए वीर सावरकर के पोते रंजीत सावरकर ने कहा, "राहुल गांधी कह रहे हैं कि वह माफी नहीं मांगेंगे क्योंकि वह सावरकर नहीं हैं। मैं उन्हें चुनौती देता हूं कि उन डॉक्यूमेंट्स को पेश करें जिससे यह साबित हो कि सावरकर जी ने माफी मांगी थी। इसके विपरीत राहुल सुप्रीम कोर्ट से दो बार माफी मांग चुके हैं। राहुल गांधी जो कुछ भी कर रहे हैं वो बचकानी हरकतें हैं। देशभक्तों का नाम राजनीति के लिए इस्तेमाल करना निंदनीय है।"


यह भी पढ़ें- टीएमसी का बदला रुख, काँग्रेस की मीटिंग में हुई शामिल

देशभर में निंदा

राहुल गांधी की वीर सावरकर पर की गई विवादित टिप्पणी पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Chief Minister of Maharashtra Eknath Shinde) भी राहुल पर पलटवार कर चुके हैं। राहुल की इस टिप्पणी की महाराष्ट्र समेत देशभर में निंदा हो रही है।

यह भी पढ़ें- केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी को बताया ड्रामेबाज़