9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राहुल गांधी के पूजा-पुजारी बयान पर विहिप भड़का, कहा-कांग्रेस का हिंदू द्रोही चेहरा फिर हुआ उजागर

भारत जोड़ो यात्रा के तहत राहुल गांधी ने हरियाणा के कुरुक्षेत्र में भाजपा-आरएसएस पर भी निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस पार्टी एक तपस्या का संगठन है। भाजपा पूजा का संगठन है। आगे फिर कहाकि, मैं तपस्या की इज्जत करता हूं। ये देश तपस्या का, पुजारियों का नहीं है। विहिप राहुल गांधी के इस बयान पर नाराज हो गया, और कहाकि यह हिंदू आस्था के केंद्र पुजारियों का अपमान है। और इसे विनाश काले विपरीत बुद्धि का परिचायक बताया है।

2 min read
Google source verification
vhp.jpg

राहुल गांधी के पूजा-पुजारी बयान पर विहिप भड़का, कहा-कांग्रेस का हिंदू द्रोही चेहरा फिर हुआ उजागर

भारत जोड़ो यात्रा के अगुवा कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी के पूजा और पुजारी पर दिए बयान के बाद विश्व हिंदू परिषद भड़क गई। राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए विहिप ने कहाकि, यह हिंदू आस्था के केंद्र पुजारियों का अपमान है। और इसे विनाश काले विपरीत बुद्धि का परिचायक बताया है। विहिप राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा कि, राहुल गांधी के बयान से कांग्रेस का हिंदू द्रोही चेहरा फिर से उजागर हो गया है। देश की जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी। विहिप प्रवक्ता विनोद बंसल ने आरोप लगाया कि, कांग्रेस ने पिछले 70 वर्षों में हिंदू समाज को दोयम दर्जे का नागरिक बना कर रखा है। इस बीच जमकर मुस्लिम तुष्टिकरण किया। ईसाई मिशनरियों को बढ़ावा दिया। अब जब देश में हिंदुत्व की बहार आई तो वो भी हिंदू, हिंदुत्व और हिंदू राष्ट्र के विषय पर अपने व्याख्यान देने लगे। कोट के ऊपर जनेऊ दिखाने लगे।

पुजारी और तपस्वी का अंतर नहीं मालूम

राहुल गांधी पर हमला जारी रखते हुए विहिप प्रवक्ता विनोद बंसल ने आगे कहा कि, चुनाव के लिए वे चुनावी और अवसरवादी हिंदू तक बन गए। लेकिन अब कहते हैं कि वे पुजारी नहीं तपस्वी हैं जबकि उन्हें दोनों का अंतर तक नहीं मालूम है।

हिंदू समाज को बांटना कांग्रेस की पुरानी परिपाटी

विहिप प्रवक्ता बंसल ने आरोप लगाया कि, हिंदू समाज को बांटना, काटना और छांटना ये कांग्रेस की पुरानी परिपाटी रही है। और अब वे हिंदू आस्था के केंद्र पुजारियों का अपमान कर रहे हैं।

कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगी जनता

विहिप प्रवक्ता बंसल ने कहाकि, कांग्रेस का चाल, चरित्र और चेहरा बार-बार सामने आ रहा है। और देश की जनता कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगी। रामजन्मभूमि का नाम लेते ही उनकी हालत खराब हो जाती है।

राहुल गांधी का वो बयान जिससे भड़का विहिप

भारत जोड़ो यात्रा के तहत राहुल गांधी ने हरियाणा के कुरुक्षेत्र में भाजपा-आरएसएस पर भी निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस पार्टी एक तपस्या का संगठन है। भाजपा पूजा का संगठन है। आगे फिर कहाकि, मैं तपस्या की इज्जत करता हूं। ये देश तपस्या का, पुजारियों का नहीं है।

यह भी पढ़े - राहुल गांधी बोले, मुझे फर्क नहीं पड़ता कोई मेरे बारे में क्या सोचता है, मैं तपस्वी था अब भी हूं

यह भी पढ़े - पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती का भाजपा पर हमला, आने वाले समय में राष्ट्रीय ध्वज की जगह लेगा भगवा झंडा