सुरेंद्र गुप्ता ने कहा कि वीएचपी इन स्थानों का निरीक्षण कर एक रिपोर्ट तैयार करने जा रही है, जिसे बाद में मीडिया के सामने पेश किया जाएगा। नाम बदलने की प्रक्रिया पर उन्होंने कहा कि सड़कों और मार्गों के नाम बदलने में कोई बुराई नहीं है। लेकिन किसी व्यक्ति के नाम पर बने स्थान का नाम बदलना उचित नहीं है। इतिहास को सिर्फ एक व्यक्ति के नाम पर सीमित नहीं करना चाहिए। उनका मानना है कि पूरे कालखंड को संरक्षित करना चाहिए, जिसमें उस समय के सभी नायक, नायिकाएं, महापुरुष, सामाजिक और धार्मिक नेता शामिल करना चाहिए।