राष्ट्रीय

महाराष्ट्र-गुजरात से लेकर बिहार-बंगाल-झारखंड तक बवालः हिंसा के बाद तनावपूर्ण माहौल, इंटरनेट बैन

रामनवमी पर जुलूस के दौरान गुजरात, बंगाल के बाद बिहार के सासाराम में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान हुए विवाद में पत्थरबाजी, वाहनों में तोड़फोड़ और कई झोपड़ीनुमा दुकानों को आग के हवाले कर दिया गया।

2 min read
violence

देश के कई रामनवमी समारोह के दौरान हिंसक वारदातें सामने आई हैं। महाराष्ट्र-गुजरात से लेकर बिहार-बंगाल-झारखंड तक जुलूस के दौरान बवाल हो गया। इस दौरान हुए विवाद में पत्थरबाजी, वाहनों में तोड़फोड़ और कई झोपड़ीनुमा दुकानों को आग के हवाले कर दिया गया। कई जगहों पर हुए पथराव, गोलीबारी और आगजनी में कई लोग घायल हो गए हैं तो कई लोगों को हिरासत मे भी लिया गया है। हिंसक घटनाओं के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है, जिसे देखते हुए धारा 144 लागू कर दी गई है।

सासाराम और नालंदा में धारा 144 लागू


महाराष्ट्र्- गुजरात में हिंसा के एक दिन बाद कई जिलों में माहौल तनावपूर्ण रहा। बंगाल के हावड़ा में जिले में पथराव की ताजा घटनाओं की सूचना मिली। इसके बाद अधिकारियों को कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए निषेधाज्ञा लागू करनी पड़ी। वहीं, बिहार के सासाराम और नालंदा में भी दो गुटों के बीच हुई झड़प के बाद धारा 144 लागू कर दी गई।

घर जलाया, दुकानों पर भी हमला


बिहार के सासाराम में पिछले 24 घंटे से भी अधिक समय से दो पक्षों के बीच बवाल जारी है। शुक्रवार रात भी अलग-अलग इलाकों में हंगामा और पत्थरबाजी की गई। सासाराम में रामनवमी के जुलूस के बाद दो पक्षों में तनाव हो गया, जिसके बाद शहर के अलग-अलग इलाकों में हुई हिंसा और दो समुदायों के बीच पथराव और आगजनी के बाद इंटरनेट को अगले आदेश तक इलाके में बंद कर दिया गया है। झड़प के बाद धारा 144 लागू कर दी गई।

नालंदा में पुलिस की पेट्रोलिंग


बिहार के नालंदा में पुलिस की पेट्रोलिंग चल रही है जहां कल दो गुटों के बीच झड़प हो गई थी। कल दो समूहों के बीच हुई झड़प के मद्देनजर नालंदा में सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। बता दें, गुरुवार की रात जब रामनवमी के जुलूस समाप्त हो गई और देर रात जुलूस में शामिल लोग अपने इलाके मोहल्ले में लौटने लगे। उसी दौरान कई मोहल्लों में दो समुदाय के बीच झड़प एवं तनाव की खबरें आने लगी थी। शुक्रवार के दोपहर होते-होते पूरे शहर में तनाव व्याप्त हो गया। नालंदा में 2 दिनों के इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई और धारा 144 लागू कर दिया गया है।

झारखंड में भी हिंसा, पथराव में 5 लोग घायल


झारखंड के जमशेदपुर के हल्दीपोखर इलाके में भी कल रामनवमी विसर्जन जुलूस के दौरान पथराव किया गया। पथराव की घटना में करीब 5 लोग घायल हो गए हैं। पुलिस का कहना है कि अब स्थिति शांतिपूर्ण है। वहीं, गुजरात पुलिस ने वडोदरा में रामनवमी के जुलूस पर कथित तौर पर पथराव करने के आरोप में 24 लोगों को हिरासत में लिया है। महाराष्ट्र के मालवणी में रामनवमी के जुलूस के दौरान दो समूहों के बीच झड़प के मामले में 21 लोगों को पुलिस हिरासत में लिया गया है।

Published on:
01 Apr 2023 10:33 am
Also Read
View All

अगली खबर