7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बीच सफारी इटैलियन सैलानियों की लगी लॉटरी, गुजराती दूल्हे ने दिया देसी शादी का शानदार न्योता!

Indian Wedding: एक गुजराती दूल्हे का वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है, जिसमें वह जंगल सफारी के दौरान इटली के पर्यटकों को अपनी शादी में आमंत्रित करता नजर आ रहा है।

3 min read
Google source verification

भारत

image

MI Zahir

May 07, 2026

Gujarati Groom Tourist Invitation

जंगल सफारी के दौरान चलती कार में से इटैलियन पर्यटकों को गुजराती शादी का न्योता देता दूल्हा। ( स्क्रीन शॉट: Instagram/ mirela_cristina_murariu)

Gujarati Groom: इंटरनेट की दुनिया में हर दिन कुछ न कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है, जो हमारे चेहरे पर मुस्कान ले आता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही दिल छू लेने वाला वीडियो छाया हुआ है। इस शानदार वीडियो में एक गुजराती दूल्हे ने अपनी बेहतरीन मेहमान-नवाजी से न केवल विदेशियों का, बल्कि पूरी दुनिया के इंटरनेट यूजर्स का भी दिल जीत लिया है। दरअसल, एक जंगल-सफारी का आनंद लेने के दौरान इस शख्स की मुलाकात इटली से आए कुछ पर्यटकों से हुई। बातों का सिलसिला ऐसा बढ़ा कि दूल्हे ने उन्हें सीधे अपनी शादी में आने का न्योता दे डाला।

परदेसी सैलानियों का स्वागत

भारत में 'अतिथि देवो भव:' की परंपरा सदियों पुरानी है। इस कहावत को इस गुजराती परिवार ने पूरी तरह से सच कर दिखाया। जानकारी के अनुसार, सफारी के दौरान जब भारतीय परिवार की जीप विदेशी पर्यटकों की जीप के पास रुकी, तो दोनों के बीच हल्की-फुल्की बातचीत शुरू हो गई। इसी दौरान जब विदेशियों को पता चला कि यह परिवार एक शादी का जश्न मनाने जा रहा है, तो दूल्हे और उसके परिवार ने बिना किसी हिचकिचाहट के उन इटालियन पर्यटकों को अपनी ग्रैंड वेडिंग का हिस्सा बनने के लिए खुशी-खुशी आमंत्रित कर लिया।

यह प्यारा सा नजारा लोगों ने कैमरे में कैद किया

यह अद्भुत और प्यारा नजारा वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने अपने कैमरे में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। ऑनलाइन आते ही यह क्लिप आग की तरह फैल गई। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि विदेशी मेहमान भी इस अचानक मिले प्यार भरे निमंत्रण से बेहद हैरान और खुश नजर आ रहे हैं। उनके चेहरों की मुस्कान बता रही थी कि उन्हें भारतीयों का यह अंदाज कितना पसंद आया है।

यूजर्स इस वीडियो को खूब शेयर कर रहे हैं

भारतीय शादियां पूरी दुनिया में अपनी भव्यता, शानदार सजावट, लजीज खान-पान और अनूठे रीति-रिवाजों के लिए मशहूर हैं। ऐसे में विदेशियों के लिए किसी पारंपरिक भारतीय शादी में शामिल होना एक जीवनभर न भूलने वाला अनुभव हो सकता है। यूजर्स इस वीडियो को खूब शेयर कर रहे हैं और गुजराती परिवार की जमकर तारीफ कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि यही असली भारत की पहचान है, जहां अजनबियों को भी पल भर में अपना बना लिया जाता है।

यह हमारे भारत की खूबसूरती और असली संस्कृति

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स बेहद सकारात्मक प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "यही तो हमारे भारत की खूबसूरती और असली संस्कृति है।" एक अन्य ने कमेंट किया, "उन इटालियन पर्यटकों को जीवन में पहली बार मुफ्त में इतना शानदार खाना और गरबा देखने को मिलेगा।" इंस्टाग्राम और एक्स पर लोग इस वीडियो को भारतीय टूरिज्म और छवि के लिए एक बहुत बेहतरीन कदम मान रहे हैं।

लोग अब दूल्हे और उससे जुड़े लोगों के सोशल मीडिया अकाउंट्स खंगाल रहे

अब नेटिजंस इस बात का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि क्या वे इटालियन पर्यटक वाकई उस गुजराती शादी में शामिल हुए? लोग अब दूल्हे और उससे जुड़े लोगों के सोशल मीडिया अकाउंट्स खंगाल रहे हैं ताकि शादी की तस्वीरें और वीडियो सामने आ सकें। सब यह देखना चाहते हैं कि विदेशियों ने भारतीय कपड़ों में गरबा और देसी पकवानों का कितना लुत्फ उठाया।

भारतीय लोग विदेशी मेहमानों को सबसे खास पलों में शामिल कर लेते हैं

बहरहाल, भारत में 'वेडिंग टूरिज्म' का क्रेज काफी तेजी से बढ़ रहा है। कई विदेशी पर्यटक सिर्फ भारतीय शादियों का हिस्सा बनने और यहां की अनूठी संस्कृति को करीब से महसूस करने के लिए पैसे देकर भारत आते हैं। यह घटना दिखाती है कि कैसे बिना किसी पैसे या योजना के भी भारतीय लोग विदेशी मेहमानों को अपने सबसे खास पलों में दिल से शामिल कर लेते हैं। ( इनपुट : ANI)